UP School Opening News Today in Hindi 2023: झुलसती गर्मी की वजह से दिन पर दिन लोग परेशान हो रहे हैं, आलम यह है कि बच्चे हो या जवान, सभी इस तेज गर्मी की वजह से व्याकुल हैं। अभिवाहकों को जहां अपने बच्चों को स्कूल भेजने की चिंता है, वहीं कर्मचारी भी वर्कफ्रॉम होम की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। माता पिता के अंदर सबसे ज्यादा चिंता उनके बच्चों को लेकर है, जिन्हें जल्द ही स्कूल जाना पड़ेगा। इस सिलसिले में नई जानकारी आई है, जिसे स्कूली बच्चों व अभिवाहकों के लिए जानना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने झुलसाने वाली गर्मी से बन रही गंभीर स्थिति और लू के जोखिम को देखते हुए पहले से ही सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 26 जून तक बढ़ा दी है, अगर स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी, तो पूरी संभावना है कि जल्द ही यूपी के स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश आ सकता है, इसी बीच एक खबर आई है कि हो सकता है आपके बच्चों को इधर एक दिन स्कूल जाने की जरूरत पड़ें, क्योंकि 21 जून को योग दिवस आ रहा है, ऐसे में स्कूलों में तरह तरह का आयोजन किया जाता है कि योग के महत्व को बच्चों का सिखाया जा सके।
ग्रीष्मावकाश को लेकर देशभर में स्कूलों में क्या है स्थिति
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से स्कूली छात्रों के लिए राहतभरी खबर है, यहां गर्मी को छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है, अब स्कूल 26 जून से खुलेंगे।
बंगाल
गर्मी की छुट्टियों को 24 मई से 2 मई तक स्थगित करने के बाद बंगाल में भी स्कूल 15 जून को फिर से खुलेंगे
ओडिशा
बंगाल का पड़ोसी राज्य ओडिशा 18 जून को स्कूलों को फिर से खोलने जा रहा है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 15 जून को स्कूल फिर से खुलेंगे और सरकार द्वारा अभी तक गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की गई है।
तमिलनाडु, हैदराबाद व आंध्र प्रदेश
गर्मियों की छुट्टी के बाद 12 जून को तमिलनाडु, हैदराबाद व आंध्र प्रदेश राज्य के स्कूल कक्षा 6 से 12 तक के लिए फिर से खोल दिए गए हैं।
यूपी के स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे, और 26 से खुलेंगे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एक दिन के लिए स्कूल खुलेंगे और छात्र दीक्षा एप के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। पहले स्कूल 15 जून को फिर से खुलने वाले थे।
