प्रदेश के सभी केंद्रों पर पुलिस की ओर से गहन जांच के बाद, उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। उधर, गोरखपुर में एसटीएफ ने संदिग्ध महिला कांस्टेबल सहित चार को हिरासत में लिया है। बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली संदिग्ध महिला यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर है और इस वक्त श्रावस्ती में तैनात है।
एनबीटी में छपे लेख के मुताबिक, गुरुवार को बांसगांव पुलिस को सूचना मिली कि कांस्टेबल महिला के घर कुछ लोग पहुंचे हैं, जो पुलिस में भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसा लेने आए हैं। फिलहाल, महिला कांस्टेबल सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से एक दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। दूसरा पर्सनल सुरक्षा गार्ड है और तीसरा गाड़ी का ड्राइवर है।
इधर, नोएडा संयुक्त सीपी शिवहरि मीना का कहना है कि परीक्षा शहर के 18 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उम्मीदवारों की तलाशी और जांच ठीक से की जा रही है। डीसीपी ट्रैफिक और उनकी टीम ने कहा है उचित यातायात प्रबंधन के लिए तैनात किया गया है..."
