लखनऊ

UP News: कल सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे, कलश स्थापना कर मनाएंगे नवरात्र, डेयरी प्लांट का कर सकते है उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 02:15 PM IST

CM Yogi In Gorakhpur: सीएम योगी नवरात्र मनाने के लिए कल गोरखपुर आएंगे। यहां वो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहीं, नवरात्र के लिए शाम पांच बजे कलश की स्थापना करेंगे। साथ ही कथित तौर पर 16 अक्टूबर को एक डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

Image

UP News: कल सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे, कलश स्थापना कर मनाएंगे नवरात्र, डेयरी प्लांट का कर सकते है उद्घाटन (तस्वीर: ANI)

Photo : ANI

CM Yogi Gorakhpur Tour: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र मनाने के लिए 15 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। बताया जा रहा है कि वह यहां गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के लिए 15 अक्टूबर को शाम पांच बजे कलश की स्थापना करेंगे। वहीं, अगले दिन 16 अक्टूबर को करीब तीन बजे डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस डेयरी प्लांट के शुरू होने से प्रदेश में करीब 500 लोगों को डायरेक्ट रोगजार मिलेगा।

वहीं, नवरात्र को लेकर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने बताया कि 15 अक्टूबर को शाम पांच बजे नवरात्र के लिए कलश की स्थापना होगा। 22 अक्टूबर को निशा पूजन और हवन होगा। 23 अक्टूबर को महानवमी व्रत है। महानवमी व्रत के दौरान सुबह 8:30 बजे कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा।

पांच सौ लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

वहीं, कथित तौर पर गीडा सीईओ अनुज मलिक ने शुक्रवार को डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर उसका जायजा लिया साथ ही बताया जा रहा है कि कंपनी अधिकारी ने डेयरी प्लांट के उद्घाटन के लिए गुरूवार को सीएम योगी से लखनऊ में मिले थे। सीएम योगी ने इसके लिए आने की मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस प्लांट के शुरू होने से प्रदेश में करीब पांच सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

सीएम योगी की मंजूरी मिलने के बाद से 16 अक्टूबर को होने वाली डेयरी प्लांट के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही है। डेयरी प्लांट का उद्घाटन दोपहर तीन बजे किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article