UP News: बकरीद और सावन को लेकर यूपी सरकार की गाइडलाइन जारी, जानिए किस पर है प्रतिबंध

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 27, 2023, 11:01 PM IST

Guideline For Bakrid & Sawan: मुख्यमंत्री का निर्देश, कहीं भी न हो प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी, शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस वहीं कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि का खरीद-बिक्री न हो।

UP Government Guideline For Bakrid & Sawan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में मंगलवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तान गणों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और व्यापक जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Guideline For Bakrid & Sawan

सावन और बकरीद को लेकर यूपी सरकार की गाइडलाइन जारी

आगामी 4 जुलाई से पवित्र श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष अधिमास के कारण श्रावण मास दो माह की अवधि का हो रहा है। इस अवधि में श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। श्रावण मास में परंपरागत कांवड़ यात्रा निकलेगी। इसमें सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व है। इससे पूर्व 29 जून को बकरीद मनाया जाएगा। स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। अतः हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा।

End of Feed