लाइफस्टाइल

Firni Recipe: ईद पर घोले मिठास का ज़ायका! देखें ईद स्पेशल लजीज फिरनी खीर बनाने की आसान सी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 12:49 PM IST

Firni recipe Eid 2023 (फिरनी की रेसिपी): ईद का त्योहार बस आने ही वाला है, ईद पर दावत रख रहे हैं और मेहमानों के लिए कुछ लजीज मीठा बनाने का मन है। तो फिरनी खीर से बेहतर ईद के लिए क्या ही हो सकता है, देखें ईद पर बनाने के लिए स्पेशल फिरनी की आसानी सी रेसिपी।

Image

Firni recipe eid 2023 recipe in hindi phirni kaise banaye eid al adha

Phirni recipe Eid 2023 (फिरनी की रेसिपी): ईद का त्योहार बस दस्तक देने ही वाला है, इस साल बकरा ईद 29 जून को मनाई जानी है। ईद पर नमाज़ पढ़ने के साथ साथ परिवार संग लजीज ज़ायकेदार खाने का लुत्फ उठाने का भी अलग ही मज़ा है। अब ईद की दावत में मिठाई न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इस ईद आप भी घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। देखें ईद स्पेशल फिरनी खीर की रेसिपी, जो स्वाद में तो नंबर वन है कि साथ ही जिसे बनाना भी बहुत ही आसान है।

Firni Recipe in Hindi, ईद की फिरनी खीर बनाने की रेसिपी

ईद पर क्लासिक इंडियन स्टाइल वाली फिरनी बनाकर त्योहार का रंग और खुशहाल बनाना चाहते हैं। तो 4 लोगों के हिसाब ये रेसिपी बेस्ट ही है, देखें 25 मिनट में तैयार होने वाली फिरनी की विधि -

सामग्री

2 चम्मच चावल का आटा

दो बड़े चम्मच बादाम (कटी हुई)

दो बड़े चम्मच पिस्ता (कटे हुए)

दो बड़ी चम्मच इलायची का पाउडर

1 1/2 चम्मच शक्कर

दूध

विधि

  • लजीज ईद स्पेशल फिरनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना हो और उसमें थोड़ा दूध ड़ालकर उसे अच्छे से उबाल लेना है।
  • फिर उबले गर्म दूध में ही आपको चावल का आटा ड़ालना होगा। दूध और चावल को आपको लगातार चलाते रहना होगा, नहीं तो गांठ बन सकती है।
  • चावल और दूध को अच्छे से चला लेने के बाद अब उसमें शक्कर और बाकी कटे हुए ड्राई फ्रुट्स ड़ाल दें। ध्यान रखें कि अभी भी आपको हर थोड़ी थोड़ी देर में इसे चलाते रहना ही होगा अथवा फिरनी जल सकती है और गांठें भी आ सकती हैं।
  • आपको इस खीर को करीब 5 मिनट तक उबाल आने तक चलाना होगा। और फिर गैस बंद कर दें।
  • अब बस एक सर्विंग बाउल लें और फिरनी को ड्राई फ्रुट्स से गार्निश करके फ्रिज में रख दें।
  • फ्रिज में फिरनी खीर तो 2-3 घंटे रखकर, ठंडा ठंडा होने के बाद इलायची पाउडर और अपनी पसंंद के ड्राई फ्रुट्स के साथ थोड़ा और गार्निश करके सर्व करें।

ईद पर अगर आप भी इस रेसिपी से फिरनी बनाएंगे, तो बेशक घर आए मेहमान अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article