सोना यानी गोल्ड आज भी हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि और मुल्कों में भी फैशन (पहनने-ओढ़ने) से लेकर निवेश का बढ़िया साधन माना जाता है। यही वजह है कि जैसा इसका नाम है, वैसे ही सोणे इसके फीचर्स है। शायद यही वजह है कि सोने के लिए लोगों को चार्म और यहां तक कि लालच कभी-कभी इतना अधिक बढ़ जाता है कि वे इसे अपने प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) तक में छिपाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश (यूपी) की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता हासिल हुई। ऐसा इसलिए, क्योंकि दो लोग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से लखनऊ पहुंचे थे और वे अपने गुप्तांगों में एक करोड़ से अधिक की रकम का सोना छिपाए हुए थे। चूंकि, इतने अधिक सोने के साथ वह पकड़े न जाएं इसलिए उन्होंने इसे छिपाने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट्स को चुना।

Gold
जानकारी के मुताबिक, दोनों यात्री फ्लाइट संख्या IX-194 से लखनऊ पहुंचे थे और जब वे आए तो मौके पर मौजूद टीम ने चेकिंग के दौरान उनकी सघन तलाशी ली। इसी बीच, उनकी पोल पट्टी खुल गई और उनके पास से 1754.500 ग्राम सोना बरामद किया गया। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह सोना कैप्सूल फॉर्म (ढालकर) में था। पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 1.09 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान और दरभंगा निवासी के रूप में हुई है।
