लखनऊ

Ballia News: इलाज में लापरवाही से हुई बुजुर्ग महिला की जान, बलिया जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Baillia News: यूपी के बलिया जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में लापरवाही के कारण एक 95 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बिजली न आने पर और इलाज में लापरवाही से महिला की जान चली गई। इस मामले पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Image

इलाज में लापरवाही से हुई बुजुर्ग महिला की जान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि महिला की उम्र 95 वर्ष थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज में हुई लापरवाही के कारण महिला की जान ही चली गई।

डॉक्टरों की लापरवाही बनी मौत की वजह

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शिवपुर गांव के निवासी उदित पाठक ने अपनी 95 वर्षीय मां कृष्णमुनी पाठक को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया। समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण महिला की मौत हो गई। उदित पाठक ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में बिजली नहीं थी और वहां आपात चिकित्सा के लिए तैनात डॉ. काजिम अली कार्यालय के बजाए अपने आवास पर थे।

इमरजेंसी डॉक्टर नहीं थे उपलब्ध

अधिकारी ने बताया कि सूचित किए जाने के करीब 20 मिनट बाद पहुंचे डॉ. काजिम अली ने मरीज की जांच करने के बाद ऑक्सीजन देने को कहा लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन' को चालू नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि इन्वर्टर भी चार्ज नहीं होने के बाद चिकित्सक मरीज को अपने आवास पर लेकर गए और एक मशीन से ऑक्सीजन देने का प्रयास किया। पाठक ने बताया, "इस बीच पाठक की मां की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद चिकित्सक ने मरीज को जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया।।"

पाठक ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में उनकी मां की मौत हो गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने को बताया कि मामले पर संज्ञान लेते हुए बैरिया के उपजिलाधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article