लखनऊ

Yogi Aditayanatah B.Day: मुरादाबाद के एक मदरसे में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन, केक काटकर मनाई खुशी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 5, 2023, 10:32 PM IST

प्रदेश भर के साथ साथ जनपद मुरादाबाद में भी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस मदरसे में मुस्लिम छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, छात्राओं ने केक काटकर का दूसरे को खिलाया और खुशी का इजहार किया।

Yogi Adityanath Birthday: मुरादाबाद (Moradabad) के अल-जामिया तूल साबिरा लिली बिनात स्थित मदरसे में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का जन्मदिन मनाया गया, मदरसे की छात्राओं ने केक काटकर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया।

गौर हो कि मार्च 2017 में यूपी की कमान संभालने वाले योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ। विभाजन से पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। आदित्यनाथ का बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था।

गौर हो कि 5 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठधीश्वर, महंत योगी आदित्यनाथ का 5 जून को जन्मदिन है। नाथपंथ के मुख्यालय माने जाने वाले गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक संयोग जुड़ा है। 5 जून को, जिस दिन पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, उसी दिन योगी का जन्मदिन भी पड़ता है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने सोमवार को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर फोन करके बधाई दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!