लखनऊ

UP Board Exam Date 2023: UP बोर्ड ने जारी किया बड़ा अपडेट, 31 दिसंबर से पहले करना होगा यह काम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 30, 2022, 01:16 PM IST

UP Board Exam Date 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी आ गई है, ​जो छात्र इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से डेटशीट लिंक और लेटेस्ट अपडेट के बारे में पता कर सकते हैं।

Image

UP बोर्ड ने जारी किया बड़ा अपडेट

Photo : PTI

UP Board Exam Date 2023 Class 10, 12 Time Table & Schedule को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की तरफ से आधिकारिक पीडीएफ जारी की गई है। बता दें, इस बार 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग ले सकते हैं। बोर्ड हर साल upmsp.edu.in पर डेटशीट जारी करता है, इच्छुक विद्यार्थी इस वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 132 केंद्रो को फिक्स कर दिया है। यह वही केंद्र होंगे जहां यूपी बोर्ड 2023 का आयोजन किया जाएगा। बता दें, पिछली बार की अपेक्षा इस बार 8 नए केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कैसे देखें आधिकारिक जानकारी

  • यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के छात्र आधिकारिक विज्ञप्ति देखने के लिए सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर देखें इस नाम से टेक्स्ट मिलेगा 'वर्ष 2023 के परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्ति एवं प्रत्यावेदन हेतु विज्ञप्ति'
  • इस लिंक पर क्लिक करें आधिकरिक पीडीएफ खुल जाएगी।

Direct Link for Up Board Official PDF

यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट में होगी यह जानकारी

  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा का नाम (हाई स्कूल)
  • परीक्षा वर्ष
  • यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2023
  • परीक्षा का दिन
  • परीक्षा का समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश

पीडीएफ में साफ कहा गया है कि परिषद की वेबसाइट पर अपलोड प्रदर्शित किए गए परीक्षा केंद्रो के संबंध में यदि किसी संस्था के छात्र/ अभिवाहक /प्रधानाचार्य /प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो अपनी आपत्ति /प्रत्यावेदन परिषद की ईमेल आईडी upmspexamcentre@gmail.com पर दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक भेज सकते हैं।

कब आएगी UP बोर्ड की डेटशीट

29 दिसंबर की रात सीबीएसई बोर्ड डेटशीट आने के बाद से यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 का इंतजार तेज हो गया है। बता दें, सबसे ज्यादा इसी राज्य से स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में भाग लेते हैं। परीक्षा कब से शुरू होगी इस बारे में कोई डाटा नहीं है, लेकिन इसी हफ्ते UP Board Exam Date 2023 10th 12th UPMSP Scheme & Date Sheet जारी होने की उम्मीद है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!