लखनऊ

यूपी में खतरों के खिलाड़ी, एक बाइक पर सवार हुए छह युवक, अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 02:02 PM IST

Stunt Bikers In Bareilly: बरेली- नैनीताल फोरलेन हाईवे पर स्टंटबाजी करते बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर 14 युवकों का स्टंट करते सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइकों के चालान काट दिए हैं साथ ही जब्त भी कर लिया है।

Image

बरेली में बाइक पर स्टंट करने वालों पर कार्रवाई

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बरेली में तीन बाइक पर 14 युवकों की स्टंटबाजी
  • खतरनाक तरीके से बाइक चलाते दिखाई दिखे युवक
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों बाइकों के काटे चालान


Stunt Bikers In Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क पर स्टंटबाजी करते बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। बरेली- नैनीताल फोरलेन हाईवे पर तीन बाइकों पर 14 युवक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक बाइक पर छह युवक और बाकी दो बाइकों पर आठ युवक बैठे हैं। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक खतरनाक तरीके से बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। इन युवकों को न तो अपनी जान की फ्रिक है और ना ही दूसरों की परवाह है। साथ ही यातायात नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद देवरनिया पुलिस ने तीनों बाइकों के चालान काट दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बरेली-नैनीताल हाईवे पर तीन बाइकों पर 14 लड़कों ने खतरनाक स्टंट दिखाए। इनका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक बैठे स्टंट करते हुए रील बनाते हुए दिख रहे हैं। हुड़दंगी देवरनिया कोतवाली के सामने से भी निकले, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

युवकों ने यातायात नियमों की उड़ाईं धज्जियां

रील बनाने के लिए तीन बाइकों पर बैठे 14 युवकों ने जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। युवक हाईवे पर तेजी से बाइक दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक सेल्फी भी लेते दिख रहे हैं। लोगों ने जब वीडियो ट्विटर पर शेयर की और कार्रवाई की मांग की तो पुलिस की नींद खुली। इसके बाद पुलिस ने हुड़दंगियों की तलाश शुरू की। इस मामले में बरेली के एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली में कुछ युवक खतरनाक तरीके से बाइक चलाते देखे गए थे। तीन मोटर साइकिल थीं। एक बाइक पर छह लोग सवार थे, बाकी दो पर चार-चार लोग थे। देवरनिया पुलिस ने तीनों बाइकों के नंबर प्लेट के आधार पर चालान कर दिए हैं। बाइकों को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी दी है-एसएसपी

उन्होंने बताया कि हुड़दंगियों को चेतावनी भी दी है कि भविष्य में ऐसे स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान खतरें में डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में युवकों के स्टंटबाजी के कई वीडियो वारयल हुए हैं। छह जनवरी को ही अमरोहा में नेशनल हाईवे पर कुछ युवक और उनके साथ एक युवती कार से स्टंटबाजी करते दिखे थे। बोलेरो गाड़ी के बोनट पर युवक और युवती बैठे दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!