लखनऊ

यूपी के बुजुर्ग से 95 लाख की ठगी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

यूपी के लखनऊ में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ 95 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को लखनऊ अपराध शाखा को सौंप दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Image

यूपी के बुजुर्ग से 95 लाख की ठगी करने वाला महाराष्ट्र से गिरफ्तार (फोटो - Canva)

Maharashtra News: बीते दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग नागरिक से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए 95 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस ठगी को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड से गिरफ्तार किया गया है। भारत में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर साइबर क्राइम की टीम भी तेजी से एक्शन ले रही है और इन्हें रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए लखनऊ के व्यक्ति के साथ साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

95 लाख की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मीरा-भायंदर-वसई-विरार (अपराध) के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने आरोपियों की पहचान मोहम्मद इकबाल बालासाहेब (47) और शाइन इकबाल बालासाहेब (41) के रूप में की है। अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों भाइयों को आठ अप्रैल को वहां दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा, "दोनों भाइयों ने पीड़ित (74) को धमकाया, उन्हें 'डिजिटल-अरेस्ट' में रखा और 95 लाख रुपये की ठगी की। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हमने निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ साइबर अपराध पुलिस थाने की टीम के साथ एक संयुक्त अभियान में 24 जुलाई को मीरा रोड से दोनों भाइयों को पकड़ लिया।" बल्लाल के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें