लखनऊ

Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, अप्रैल से देना होगा टोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 03:26 PM IST

Bundelkhand Expressway Toll Tax: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर के दौरान अब वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल टैक्स की नई दरें आने वाले अप्रैल महीने से लागू करने का प्लान है। इसके लिए यूपीडा जल्द टेंडर निकालेगा। कारों पर 610 रुपये और हल्के कॉमर्शियल वाहनों की दरें 965 रुपये प्रस्तावित की गई हैं।

Image

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को करनी होगी जेब ढीली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को चुकाना होगा टोल टैक्स
  • टोल टैक्स की नई दरें आने वाले अप्रैल महीने से लागू करने का प्लान
  • टोल वसूली के लिए निकाले जाएंगे फाइनल टेंडर


Bundelkhand Expressway Toll Tax: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए अब वाहन चालकों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अप्रैल से वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। प्रस्तावित नए टोल दरों की कीमतों के तहत कार पर 610 रुपये और हल्के कमर्शियल वाहनों पर 965 रुपये तय किया गया है। बिना ट्रायल शुरू हो रही इस टैक्स वसूली के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) जल्द टेंडर निकालेगा। बुंदेलखंड क्षेत्र इस एक्सप्रेसवे से सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296.07 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरेया और इटावा जिले से गुजरते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में मिलता है।

आपको बता दें कि यातायात के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे साल 2021 में खुल गया था। एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई 2022 को उद्घाटन किया था, उद्घाटन के बाद से लगातार पांच महीने तक इस पर टोल टैक्स की वसूली नहीं हो रही थी। तब से वाहन ऐसे ही फर्राटा भर रहे थे।

अप्रैल से टोल वसूली शुरू करने का प्लान

पहले यह तय किया गया था कि तीन माह ट्रायल के लिए टोल टैक्स वसूलने का ठेका दिया जाएगा, लेकिन यूपीडा ने यह निर्णय बदल दिया है। अब टोल वसूली के लिए फाइनल टेंडर ही निकाले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल से टोल वसूली शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) 15 जनवरी तक टेंडर नोटिस जारी कर मार्च माह तक प्रक्रिया पूरी कर लेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कुल छह टोल प्लाजा और सात रैंप प्लाजा हैं।

प्रस्तावित टोल टैक्स के अनुसार यह दरें होंगी

प्रस्तावित टोल दरों के मुताबिक कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहनों को 610 रुपये टोल दरों के रूप में चुकाने होंगे। हल्के व्यावसायिक और हल्के माल यान या मिनी बस पर 965 रुपये तय किया गया है। बस या ट्रक को 1935 रुपये चुकाने होंगे। भारी निर्माण कार्य मशीन और (3-6 एक्सल) वाले वाहनों को 2965 रुपये देने होंगे। इसके अलावा सात या उससे ज्यादा पर 3795 रुपये टोल टैक्स लग सकता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां 13 एक्सप्रेसवे पर काम हो रहा है। हाल ही में छह एक्सप्रेसवे पर आवगमन शुरू हुआ है, जबकि नौ एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article