लखनऊ

Lucknow Weather: लखनऊ में कल से फिर बढ़ेगा तापमान, 30 जनवरी को बारिश के आसार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 12:46 PM IST

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं ने फिर से गलन बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि 31 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा। हालांकि सर्द हवाओं का दौर पांच फरवरी तक जारी रहने के आसार हैं।

Image

लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में कल से गिरेगा और तापमान
  • 30 जनवरी को राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश का अलर्ट
  • पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शीतलहर चल रही हैं। शीतलहर के सामने सूरज की तपिश भी फीकी पड़ रही है। गुरुवार को 25 डिग्री जा पहुंचा दिन का तापमान शुक्रवार को पांच डिग्री तक गिर गया। दिन में कोहरा भी रहा और बादल छाए रहे। तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। रात के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई। 29 जनवरी से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने के आसार भी बन रहे हैं। 30 जनवरी को राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं शुक्रवार को दिनभर चलती रहीं। लखनऊ में 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

पांच फरवरी के बाद बंद हो सकती हैं सर्द हवाएं

लखनऊ में शुक्रवार दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ज्यादा है। शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ तेज धूप निकली। हालांकि गलन के चलते धूप बेअसर ही दिखाई दे रही है। मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, 31 जनवरी को एक बार फिर तेजी से मौसम बदलने के आसार हैं। दोबारा ठिठुरन भरी सर्दी सता सकती है। पांच फरवरी के बाद सर्द हवाएं बंद हो सकती है।

29-30 को ओलावृष्टि और बारिश के आसार

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हुईं हैं। इसके कारण ही सर्दी बढ़ गई है। रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 7.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान गिरेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29-30 को ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं। पूर्वी प्रदेश में भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article