लखनऊ

UP News: सीएम योगी के आदेश पर 'रोहिंग्या' और 'बांग्लादेशी' घुसपैठियों की तलाश में सर्वे-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 2, 2023, 06:49 PM IST

Rohingya and Bangladeshi Infiltrators: यूपी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार झुग्गी झोपड़ियों का सर्वे करा रही है, ताकि ऐसे तत्वों का पता लगा जा सके जो यहां अवैध रूप से प्रवास कर रहे हैं।

Image

'रोहिंग्या' और 'बांग्लादेशी' घुसपैठियों की तलाश में सर्वे

Rohingya and Bangladeshi Infiltrators in UP: रोहिंग्या (Rohingya) और बांग्लादेशी (Bangladeshi) घुसपैठियों जो भारत में कई स्थानों पर अवैध रूप से रह रहे हैं वो उस प्रदेश और उस स्थान के लिए कई सारी समस्यायें खड़ी करते रहे हैं, इस बारे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कदम उठाया है, बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार झुग्गी झोपड़ियों का सर्वे करा रही है और वहां अवैध रूप से रह रहे रोंहिग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों की भी जांच हो रही है।

राजधानी लखनऊ की मलिन बस्तियों में पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया

आधार और पहचान पत्र के सत्यापन के साथ पूछताछ

इस सर्वे में हर झोपड़ी में रहने वाले लोगों के आधार और पहचान पत्र के सत्यापन के साथ उनसे पूछताछ की जा रही है कि वो कब से और किस आधार पर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे है साथ ही झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

खबरें हैं कि बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं

ये कदम इसलिए भी उठाया गया है कि लखनऊ की कई मलिन बस्तियों से खबरें सामने आ रही है कि बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार झुग्गी-झोपड़ियों का सर्वे करा रही है इस सर्वे से यूपी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की भी शिनाख्त की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article