लखनऊ

NIM उत्तरकाशी से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में उत्तीर्ण हुईं लखनऊ की शालिनी सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 08:21 PM IST

इस कोर्स के लिए शालिनी सिंह को चुने जाने और इसमें सफल होने के मामले में वो एकमात्र लड़की हैं। इस कोर्स के अंतिम प्रशिक्षण के भाग के रूप में शालिनी सिंह ने 18 मई 23 को हिमालय के पीक हुर्रा टॉप (डीकेडी-2) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने में सफल रहीं।

Image

एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में उतीर्ण हुईं लखनऊ की शालिनी सिंह

बीएसएनवीपीजी कॉलेज (BSNVPG College) लखनऊ और 67 यूपी बटालियन एनसीसी की यूओ शालिनी सिंह ने एनआईएम (NIM) उत्तरकाशी में अपना एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पिछले साल ए ग्रेडिंग के साथ बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित और मुश्किल कोर्स के लिए चुना गया था।

इस कोर्स के लिए शालिनी सिंह को चुने जाने और इसमें सफल होने के मामले में वो एकमात्र लड़की हैं। इस कोर्स के अंतिम प्रशिक्षण के भाग के रूप में शालिनी सिंह ने 18 मई 23 को हिमालय के पीक हुर्रा टॉप (डीकेडी-2) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने में सफल रहीं।

Shalini Singh of Lucknow

Shalini Singh of Lucknow

शालिनी आज न केवल लखनऊ के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महिला सशक्तिकरण और बालिका शक्ति की प्रतीक हैं। उनकी यह अनूठी उपलब्धि पीएम मोदी के निर्देशों और देश में लैंगिक समानता की दिशा में सीएम योगी के विचारों को भी दर्शाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article