लखनऊ

मुजफ्फरनगर में फोर्स के साथ सड़क पर उतरे SSP; पैदल गश्त कर लिया कानून व्यवस्था का जायजा

देशभर में 'आई लव मोहम्मद' को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गुरुवार रात जिले के SSP ने फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया। आज जुम्मे की नमाज के मद्देनजर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई।

Image

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते SSP

Photo : Times Now Digital

Muzaffarnagar News: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्से में 'आई लव मोहम्मद' को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गुरुवार रात पुलिस की मुस्तैदी दिखी। शासन के निर्देशों पर जिले के SSP देर रात्रि फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आज जुम्मे की नमाज

हाल ही में 'आई लव मोहम्मद' को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शहर में पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट दिखाई दी। आज जुम्मे की नमाज की नमाज अदा होनी है और भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में SSP ने बीती रात सुरक्षा इंतजामों की परख की।

SSP ने दिए निर्देश

SSP ने पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर भी कानून-व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।

संवेदनशील इलाकों में खास सावधानी

देर रात शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। इस दौरान पुलिस की फुट पेट्रोलिंग ने लोगों को सुरक्षा का संदेश भी दिया। साथ ही कप्तान ने लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article