लखनऊ

शर्मनाक! मुस्लिम महिला चेयरमैन ने दलित कर्मचारी से की बदसलूकी, पैरों पर सर रखवाकर मंगवाई माफी, VIDEO हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में सपा की पिहानी नगर पालिका शाहीन बेगम ने एक दलित कर्मचारी को पैरों आगे सिर रखकर हाथ जोड़कर मांफी मंगवाई। वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगने वाला युवक मां समान बताकर पैर छूकर आशीर्वाद लेने की बात बोल रहा है। उधर महिला अध्यक्ष इसे राजनीतिक साजिश बता रही हैं।

हरदोई में सपा की पिहानी नगर पालिका की महिला अध्यक्ष के पैरों के आगे सिर रखे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह उनके पैरो के आगे अपना सर रखकर हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस दौरान कुछ लोग तेज आवाज में माफी मांगने की बात पीछे से कहते नजर आ रहे हैं। इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो में दिखने वाला युवक फिलहाल महिला अध्यक्ष को मां समान बताते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की बात बोल रहा है। दूसरी तरफ महिला अध्यक्ष ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से शुक्रवार देर रात वायरल वीडियो पिहानी नगर पालिका का है वीडियो में नगर पालिका के मोहल्ला मीर सराय में रहने वाला एक दलित युवक राजाराम पुत्र रामपाल नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम के पैर के आगे हाथ जोड़कर सर रखकर माफी मांग रहा है। युवक उनके पैरों के पास हाथ जोड़कर सिर रखकर कहता नजर आ रहा है बहुत बड़ी गलती हो गई माफ कर दो इस दौरान पीछे से एक व्यक्ति तेज आवाज में बोलने को कहता है जिसके बाद उसने कहा कि एक बार माफ कर देऊ दोबारा गलती नहीं होगी। जिसके बाद अध्यक्ष वीडियो में युवक से उठने के लिए कहती हैं।

पन्द्रह सेकेंड के वीडियो को सफाई कर्मी का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अध्यक्ष के पैरो में गिरकर माफी मांगने वाले युवक राजाराम ने गलत बताते हुए वीडियो को चालबाजी बताते हुए अध्यक्ष को मां सामान बताया और उनके पैर छूने की बात की। वही महिला अध्यक्ष ने इस वायरल वीडियो को अपने राजनैतिक विरोधियों की साजिश बताया। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने वीडियो में झूठे तथ्यों को बताकर वायरल करने की लिखित तहरीर पुलिस में दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!