Shaheed Path-Airport Link Flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शहीद पथ को एयरपोर्ट से जोड़ने लिए बनाए गए लिंक फ्लाईओवर पर 10 दिन के अंदर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। शहीद पथ-एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर तैयार हो गया है। अब लोग बिना ट्रैफिक में फंसे सीधा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। दरअसल, काफी वक्त तक विवाद में फंसे रहने के बाद एक वर्ष पहले इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोग सीधे शहीद पथ से एयरपोर्ट तक और एयरपोर्ट से शहीद पथ पर आराम से आ सकेंगे।
सेतु निगम के महाप्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि शहीद पथ से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। फैजाबाद रोड से एयरपोर्ट जाने के लिए ज्यादातर लोग शहीद पथ का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही गोमती नगर के लोग शहीद पथ से ही एयरपोर्ट और कानपुर रोड पर आते जाते हैं।
