लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के सरोजनी नगर में बनाई जाएंगी सड़कें, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 07:48 PM IST

Roads Will Be Built In Lucknow: लखनऊ के सरोजनीनगर में 30 किलोमीटर उखड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। बजट मंजूरी मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। उधर, नगराम-खुजौली वाया निगोहां रोड चौड़ा होगा। विभाग ने इसके लिए अलग से 45 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर किया है।

Image

लखनऊ की खस्ताहाल सड़कों का होगा कायाकल्प (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के सरोजनीनगर में बनेंगी खस्ताहाल सड़कें
  • पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
  • दो लाख आबादी को सड़क निर्माण से मिलेगी राहत


Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड स्थित सरोजनी नगर इलाके की 30 किलोमीटर खस्ताहाल सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। इसमें अमौसी, बनी, बंथरा समेत 11 प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को 11.11 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। बजट मिलते ही खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से लगभग दो लाख आबादी को फायदा होगा। अफसरों के बताया कि इन सड़कों की दस वर्षों से मरम्मत नहीं हुई। उखड़ी सड़कों पर चलने वाले परेशान लोगों को काफी राहत मिलेगी।

लखनऊ-मोहान मार्ग, कृष्णानगर तालकटोरा सड़क, नेवाजीखेड़ा से गरवरखेड़ा रोड, गौरी पिपरसंड की सड़क, गोसाईगंज-बनी-मोहान, कृष्णानगर तालकटोरा से अजीतखेड़ा सम्पर्क मार्ग, अमौसी मौंदा, बनी-मोहान, बनी-मोहान से दादूपुर और बंथरा रामचौरा गढ़ी लतीफनगर सड़कों की दशा सुधरेगी।

नगराम से खुजौली तक 15 किलोमीटर सड़क होगी चौड़ी

अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने कहा कि सरोजनीनगर की 11 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इनके लिए 11.11 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। बजट मंजूरी मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। उधर, नगराम-खुजौली वाया निगोहां रोड चौड़ा होगा। करीब 15 किलोमीटर का दो लेन मार्ग बनने से शहीद पथ, निलमथा समेत रायबरेली बाराबंकी के सीमावर्ती गांव के राहगीरों को फायदा होगा। विभाग ने इसके लिए 45 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर किया है।

परेशान लोगों को दूसरे रास्तों का लेना पड़ता है सहारा

नगराम वाया खुजौली निगोहां मार्ग की दो साल से खस्ताहाल हो रही है। 15 किलोमीटर लंबे मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। परेशान लोगों को दूसरे मार्गों को सहारा लेना पड़ता है। जिसमें समय और दूरी अधिक होती है। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, 10 वर्ष पहले नगराम-खुजौली रोड का डामरीकरण किया था, लेकिन मरम्मत नहीं होने की वजह से लखनऊ आने-जाने वाले मजदूर, सरकारी कार्यालयों, निजी फर्मों में कार्यरत कर्मचारियों को इंदिरा नहर शारदा सहायक खंड-दो की डामरीकरण पटरी से होकर जाना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने कहा कि नगराम-खुजौली निगोहां मार्ग 45 करोड़ से चौड़ा किया जाएगा। शहीद पथ, निलमथा आदि इलाकों को इससे फायदा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!