लखनऊ

Road Accident in UP : पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक और रोडवेज बस की टक्‍कर में एक की मौत, 32 यात्री घायल

Road Accident in UP : आजममढ़ के मदियापार गांव के रहने वाले चालक अमरजीत राजभर परिचालक सेन जीत के साथ बस में 44 सवारी लेकर लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।

Image

बाराबंकी में हादसा हो गया। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Road Accident in UP : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर गाड़ियों को ओवरटेक करने के कारण परिवहन निगम की बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई। वहीं, अब तक 32 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। भयानक हादसे के बाद लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचाया। छह की हालत नाजुक देख डॉक्‍टरों की टीम ने उन्‍हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

ऐसे हुआ हादसा

आजममढ़ के मदियापार गांव के रहने वाले चालक अमरजीत राजभर परिचालक सेन जीत के साथ बस में 44 सवारी लेकर लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बस बाराबंकी के सुबेहा पहुंची। जहां गाड़ियों को ओवरटेक करने के चक्‍कर में बस वहीं खड़े ट्रक से बुरी तरह से टकरा गई। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने घायल हुए सभी लोगों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने चालक अमरजीत राजभर को मृत घोषित कर दिया।

ये लोग हुए घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल हो चुके लौटन प्रसाद, कैलाश, प्रवीण, कृष्ण बक्स, मोहम्मद खालिद और फिरोज का प्राथमिक उपचार किया गया। इनकी हालत नाजुक देख डॉक्‍टरों ने इन्‍हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, इसके अलावा शशिकांत, अशोक, पार्वती, रमेश, बृजेश, अशोक कुमार, शाहनवाज, रजनीश विश्वकर्मा, कमलेश, अभिकांत, बालवीर, दिनेश कुमार, चंद्रकला, गुलशन कुमार, कंचन, सुमन, पप्पू, सूरज, सुमित्रा, संजना, कमलेश, सफीउल्ला,तारक नाथ, राम भीख सिंह, कृष्ण वल्लभाचार्य चतुर्वेदी और सेन जीत का इलाज करने के बाद उन्‍हें घर भेजा गया।

एआरएम ने बताई ये बात

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के इलाज के बाद दूसरी रोडवेज बस से लोगों को आजमगढ़ के लिए भेजा और पूरे मामले से सूचना परिवहन निगम को अवगत कराया। सूचना के बाद कैसरबाग लखनऊ डिपो के एआरएम राजकुमार पहुंचे और हैदरगढ़ डिपो के काशी प्रसाद ने मामला दर्ज कराया। एआरएम ने बताया है मौके पर पहुंच जांच की गई है। इसके बाद नियमानुसार तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article