रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की आज होगी सगाई, अखिलेश यादव समेत ये VIP मेहमान बनेंगे समारोह का हिस्सा

आज यानी रविवार दोपहर 1 बजे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई होगी। लखनऊ के 5 स्टार होटल सेंट्रम में होने वाले इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव समेत कई VIP मेहमान शामिल होंगे। दोनों परिवारों से 300 से अधिक लोग शादी में आने वाले हैं।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रविवार की दोपहर क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की लखनऊ में रिंग सेरेमनी होने वाली है, जिसकी तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। दोनों परिवारों से 300 से अधिक लोग इस फंक्शन में आने वाले हैं, जिसका न्योता कई नामी गिरामी हस्तियों को भी मिला है। दोनों के शादी की तारीख भी तय हो गई है। इस साल 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में जोड़े की पारंपरिक तरीके से शादी होगी।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement in lucknow

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की आज सगाई

पहुंच चुके हैं ये मेहमान

द सेंट्रम में इंगेजमेंट का स्टेज सज चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होटल में रिंग सेरेमनी के लिए 15 कमरे बुक किए गए हैं। इनमें से 5 कमरे रिंकू के दोस्तों के लिए रिजर्व हैं। 1 बजे रिंग सेरेमनी होगी जिसके लिए, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और उत्तर प्रदेश के रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल पहुंच चुके हैं।

End of Feed