लखनऊ

UP Weather: गर्मी से उबल रहा यूपी, सूरज की तपिश ने बढ़ाया पारा; 11 जून से होगी राहत की बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज भी तेज गर्मी और तीखी धूप का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट या संभावना नहीं जताई गई हैं। आज पूरी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-June-2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। दिन में जहां तेज धूप तपिश और भीषण गर्मी का एहसास करा रही है। वहीं रात में भी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। बारिश का दौर थमने से तापमान भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान प्रयागराज में रहा। यूपी में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी रहेगा। साथ ही लू का प्रभाव भी कई जिलों में दर्ज किया जा सकता। हालिं 11 जून से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

इन इलाकों में लू का अलर्ट

यूपी में फिलहाल अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क है। साथ ही गर्म पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश या लू को लेकर की अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन 9 से 11 जून के दौरान बुंदेलखंड, विंध्य और उससे सटे इलाकों में लू चलने की संभावना है। जिससे तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

11 जून से चलेंगी पुरवा हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में एक्टिव वेदर सिस्टम का प्रभाव अब समाप्त हो गया है। जिसकी वजह से आसमान भी साफ हो गया है। हालांकि 11 जून से पूर्वी यूपी में पुरवा हवाओं का सिलसिला शुरू होगा। जिससे बारिश फिर से शुरू हो सकती है, जो बाद में पश्चिमी यूपी ओर बढ़ेगी। बारिश के चलते तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही लू और गर्मी से भी राहत मिलने के आसार हैं।

11 जून से फिर यूपी में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। वहीं 12 और 13 जून को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं। तापमान की बात करें तो अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article