Lucknow Flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रायबरेली का सफर अब और भी आसान होगा। लखनऊ में पीजीआई चौराहे के पास चार लेन के फ्लाईओवर का निर्माण किाय जाएगा। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने निजी कार्यदायी संस्था से सर्वे कराया है। यह सर्वे रिपोर्ट जल्द केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। प्रस्तावित फ्लाईओवर से एक लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से बड़ी निजात मिलेगी। आपको बता दें कि लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में सीतापुर, लखीमपुर, सुलतानपुर समेत कई जिलों के गंभीर मरीज रोज बेहतर इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से मरीज और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है।
पीक आवर्स के दौरान यहां एक किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में आवास विकास परिषद की वृंदावन कॉलोनी की बड़ी आबादी को जाम में जद्दोजहद करनी पड़ती है। फ्लाईओवर बनने से बड़ी अबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
