लखनऊ

अमेठी में आवारा सांड का आतंक, हमले में एक व्यक्ति की गई जान; प्रशासन पर उठे सवाल

यूपी के अमेठी में आवारा सांड का आतंक दिखा है। सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे पहले भी सांड ने कई लोगों पर हमले किए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र के एक गांव के पास आवारा सांड के हमले में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूरे बाबू मऊ के निवासी राम मनोहर गुरुवार देर शाम खेत से घर जा रहे थे उसी समय सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सांड के हमले में मौत

सांड के हमले में मनोहर को गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल, गौरीगंज लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी कर चुका है हमला

मऊ निवासी रीता ने दावा किया कि सांड कई लोगों पर हमला कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि 31 अक्टूबर को सांड ने उनके बेटे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सांड के हमले की निरंतर घटनाओं के बावजूद उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article