Lucknow Train Cancelled: लखनऊ मंडल के मैलानी–नानपारा रेलखंड पर जलभराव ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई पैसेंजर ट्रेनों को अगस्त के अंत तक रद्द कर दिया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
नॉर्दर्न ईस्टर्न रेलवे के सीनियर डीसीएम के अनुसार, गाड़ी संख्या 52261/52262 और 52263/52264 नानपारा–मैलानी–नानपारा पैसेंजर ट्रेनें अब 31 अगस्त 2025 तक निरस्त रहेंगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 52259/52260 बिछिया–मैलानी–बिछिया पैसेंजर ट्रेन भी छह दिन के लिए कैंसिल कर दी गई है। ये ट्रेन 16, 17, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को रद्द रहेगी। जिसके कारण यात्रियों को वैकल्पिक यातायात साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
नानपारा–मैलानी–नानपारा पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 52261/52262
- ट्रेन नबंर 52263/52264
- ट्रेन 31 अगस्त 2025 तक निरस्त रहेगी।
बिछिया–मैलानी–बिछिया पैसेंजर
- ट्रेन नंबर 52259/52260
- ट्रेन 16, 17, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को निरस्त रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति चेक कर लें। जिससे उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जलभराव की स्थिति में सुधार और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल, यात्रियों को धैर्य रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
