लखनऊ

डॉक्टर परवेज का निकला अयोध्या कनेक्शन; दिल्ली धमाका मामले में जांच के लिए अयोध्या जा सकती है NIA

दिल्ली कार धमाका मामले की जांच में उत्तर प्रदेश ATS ने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर निसार से पूछताछ की। पूछताछ में परवेज के करीबी दोस्तों और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं NIA जल्द अयोध्या जाकर जांच करेगी, क्योंकि परवेज ने 2010 में वहां इंटर्नशिप की थी।

Image

परवेज ने अयोध्या में की थी पढ़ाई, जांच के लिए जा सकती है NIA (चित्र साभार : PTI)

Photo : PTI

Delhi Blast Case Update: दिल्ली कार धमाका मामले की जांच आगे बढ़ने के क्रम में बढ़ रही है में उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर निसार से पूछताछ की है। दरअसल गिरफ्तार डॉक्टर परवेज अंसारी और डॉ. निसार दोनों ने कानपुर स्थित GVSM (गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल) मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। इसी वजह से ATS अब वर्ष 2013-14 के दौरान इस कॉलेज में पढ़ने वाले सभी डॉक्टरों से संपर्क कर रही है।

करीबी दोस्तों की मांगी गई जानकारी

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान एटीएस ने डॉ. निसार से डॉ. परवेज और उसके करीबी दोस्तों के बारे में जानकारी मांगी। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि परवेज के संपर्कों का दायरा कितना व्यापक था और क्या कॉलेज के किसी अन्य समूह से उसका कोई लिंक जुड़ता है।

अयोध्या जा सकती है NIA

इधर NIA भी जांच को आगे बढ़ाते हुए जल्द अयोध्या जाने की तैयारी कर रही है। दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि डॉ. परवेज ने अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज, लखनऊ से वर्ष 1999 में हाई स्कूल और 2001 में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ग में पास किया था। इसके बाद CPMT के जरिए उसका चयन MBBS में हुआ और वर्ष 2004 में उसने एरा मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2010 में उसने अयोध्या के एक अस्पताल में इंटर्नशिप की थी। इसी आधार पर माना जा रहा है कि उसके अयोध्या कनेक्शन की जांच जरूरी है।

GVSM कॉलेज भी जांच के घेरे में

उधर, दिल्ली धमाकों की कड़ियां यूपी से जुड़ने के बाद जांच एजेंसियों का फोकस अब कानपुर के GVSM मेडिकल कॉलेज पर टिका हुआ है। उत्तर प्रदेश की डॉ. शाहीन शाहिद का नाम सामने आने के बाद एजेंसियां इस केस को बेहद गंभीर मानते हुए कॉलेज के पुराने रिकॉर्ड, स्टाफ डेटा और छात्र सूची की गहन जांच कर रही हैं।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article