लखनऊ

New Year Celebration: लखनऊ के 45,000 लोग दूसरी जगह मनाएंगे नए साल का जश्न, 10 हजार जाएंगे विदेश, कश्मीर के लिए हुई सबसे ज्यादा बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 04:59 PM IST

New Year Celebration 2023 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 45 हजार से ज्यादा लोग इस बार नए साल का जश्न विदेश व दूसरे राज्यों में मनाएंगे। करीब 45 हजार लोगों ने बुकिंग करा ली है। इनमें से 10 हजार लोग विदेश में जश्न मनाएंगे। इसके बाद कश्मीर के लिए सबसे अधिक बुकिंग हुई है।

Image

दूसरे शहरों में मनाएंगे नए साल का जश्न

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के 45,000 से ज्यादा लोग दूसरे शहरों में मनाएंगे नए साल का जश्न
  • 10,000 लोगों ने विदेश में जश्न मनाने के लिए कराई बुकिंग
  • कश्मीर के लिए भी हुई सबसे अधिक बुकिंग

New Year Celebration 2023: नए साल के जश्न को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सैर-सपाटे के शौकीन लोग इस बार पहाड़ों पर हैप्पी न्यू ईयर उत्साह के साथ मनाने के लिए जा रहे हैं। इस बार कश्मीर लोगों की पहली पसंद बना है। इसके अलावा गोवा, केरल, नैनीताल, मसूरी, शिमला, मनाली, ऊटी, दार्जिलिंग समेत अन्य डेस्टिनेशन पर जाने के लिए 45 हजार लोगों ने बुकिंग कराई है। विदेश टूर के लिए भी दस हजार लोगों ने बुकिंग कराई है। टूर संचालकों ने बताया कि गोवा, केरल के अलावा कश्मीर समेत अन्य हिल स्टेशनों पर बंपर बुकिंग की वजह से सैलानियों को मनचाहे होटल नहीं मिल रहे हैं।

आपको बता दें कि नए साल के जश्न को लेकर लोगों ने पहाड़ों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। कोरोना को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की बंदिशें नहीं है। लोग दुबई और थाईलैंड के लिए भी जा रहे हैं। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के सदस्य ने बताया कि विदेश घूमने वालों की भी कमी नहीं है।

विदेश घूमने वालों की संख्या में भी इजाफा

दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, तुर्की समेत यूरोप घूमने वालों की संख्या में भी इस बार इजाफा हुआ है। नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड का एक हफ्ते का पैकेज 3.75 लाख रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं थ्री स्टार होटल में टूर संचालकों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए टूर पैकेज भी तैयार किए हैं। कश्मीर-लेह का एक हफ्ते का टूर पैकेज 50 से 70 हजार रुपये प्रति व्यक्ति में हैं। नार्थ-ईस्ट और साउथ के हिल स्टेशन के पैकेज हैं। अधिकतम किराया 50 हजार और न्यूनतम 40 हजार रुपये प्रति व्यक्ति होगा।

धार्मिक पर्यटन के लिए भी बुकिंग

उत्तर प्रदेश ट्रैवल्स महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक पर्यटन में भी बढ़ोतरी हुई है। काशी, हरिद्वार, महाकाल प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि सभी होटल हाउसफुल हो गए हैं। नए साल में 40-50 हजार बुकिंग हो गई हैं। इसके अलावा शादी के बाद नवदंपति पहाड़ों की सैर को निकले हैं। आपको बता दें कि सर्वाधिक बुकिंग कश्मीर के लिए हुई हैं। यहां 7000 लोग जाएंगे। इसके बाद नैनीताल 5500, शिमला 5000, कुल्लू 3000, मनाली 2000, केरल 2500, मसूरी 1500, ऊटी 1500, जयपुर 1000, दार्जिलिंग 1000 और विदेशी टूर के लिए 10,000 लोगों ने बुकिंग कराई है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने स्तर पर घूमने जाते हैं। ऐसे में उनकी संख्या अलग है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!