लखनऊ

Lucknow Railway Bridge: लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी राहत, सोमनाथ द्वार के सामने अगले महीने शुरू होगा नया रेलवे पुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 02:03 PM IST

New Railway Bridge: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोमनाथ द्वार के सामने कटाई वाले पुल के पास नए रेलवे पुल पर जल्द वाहन फर्राटा भरते दिखाई देंगे। नए ओवरब्रिज का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। अगले महीने इस बिज्र पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल के बनने से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Image

सोमनाथ द्वार के सामने नया रेलवे पुल अगले महीने से होगा शुरू(फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के लोगों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी जाम से राहत
  • सोमनाथ द्वार के सामने नए रेलवे बिज्र पर फर्राटे भरेंगे वाहन
  • नए ओवरब्रिज का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

New Railway Bridge: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित छावनी में सोमनाथ द्वार के सामने कटाई वाले पुल के पास निर्माणाधीन नया रेलवे पुल अगले महीने से शुरू हो जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन तेजी से रेलवे पुल का कार्य पूरा करने में जुटा है। गौरतलब है कि चारबाग रेलवे स्टेशन से दिलकुशा तक फोरलेन आउटर का कार्य चल रहा है। सोमनाथ द्वार के पास कटाई वाले पुल की चौड़ाई इसके रास्ते में आड़े आ रही थी। ऐसे में रेलवे प्रशासन कटाई वाले पुल के पास नया रेलवे पुल बना रहा है। इसके बनने के बाद कटाई वाले पुल को तोड़कर उसे चौड़ा कर दिया जाएगा।

नए ओवरब्रिज का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमनाथ द्वार के सामने बना कटाई पुल साल 1872 से सदर, अर्जुनगंज आदि इलाके को हजरतगंज से कनेक्ट कर रहा है। वहीं, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने फोरलेन आउटर की योजना बनाई और नई लाइनें बिछाने का कार्य शुरू किया।

आसानी से होगा कटाई वाले पुल की मरम्मत का काम

कटाई पुल के कारण लाइन बिछाने के लिए जगह कम थी। इसलिए रेलवे प्रशासन ने इसके पास नया पुल बनाने की योजना बनाई, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो। पुल के बनने पर कटाई पुल से रोजाना गुजरने वाले करीब 30 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। बाद में कटाई वाले पुल की भी मरम्मत का काम आसानी से हो सकेगा। उत्तर रेलवे के डीआरएम एस के सपरा ने बताया कि अगले माह से नया पुल शुरू हो जाएगा।

रेलवे क्रॉसिंग पर 69 करोड़ रुपये से बनेगा ओवरब्रिज

उधर, अयोध्या के सबसे प्रमुख और व्यस्त इलाके फतेहगंज में रेलवे क्रॉसिंग पर 69 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह ओवरब्रिज टू लेन होगा। इस पर कार्य शुरू हो गया है। फतेहगंज-देवकाली मार्ग शहर का सबसे प्रमुख रास्ता है। यह फैजाबाद शहर से अकबरपुर अंबेडकरनगर को कनेक्ट करता है। यह रास्ता बस स्टेशन से सीधे निकलता है। इस पर यातायात का लोड शहर के अन्य सभी रास्तों से अधिक है, लेकिन दिन में ज्यादा समय रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article