लखनऊ

Lucknow News: गेमिंग एडिक्शन का खौफनाक अंजाम, 13 लाख हारने पर पिता ने डांटा, नाराज बेटे ने किया सुसाइड

Lucknow News: लखनऊ में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक 14 साल के बच्चे की जान ले ली। इस बच्चे ने अपने पिता के बैंक खाते से 13 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में गंवा दिए थे। इस बात का पता चलते ही उसके पिता ने उसे डांट, जिससे नाराज होकर बच्चे ने खुदकुशी कर ली।

Image

लखनऊ में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली नाबालिग की जान (फोटो - Canva)

Lucknow News: देश में ऑनलाइन गेमिंग की लत बढ़ती जा रही है। इसके माध्यम से पैसा कमाने की चाहत लोगों को डूबा रही है। इसका सबसे अधिक असर नाबालिग बच्चों पर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। जिले के मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक असर देखने को मिला। यहां एक किसान के इकलौते बेटा ऑनलाइन गेमिंग में 13 लाख रुपये हार गया और पिता की डांट के बाद उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय यश कुमार जो कक्षा 6 का छात्र था, उसका शव घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। जब परिवार वालों ने उसे देखा, तो वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

बैंक खाते से गायब हुए 13 लाख रुपये

पुलिस ने मृतक की पहचान यश कुमार के रूप में की है। उसके पिता सुरेश कुमार यादव एक किसान हैं। परिवार के मुताबिक, यश अपने पिता के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। इस गेम में करोड़ों रुपये कमाने के लालच में उसने अपने पिता के बैंक खाते से 13 लाख रुपये लगाए और वह गेम में पैसे हार गया। सोमवार को जब सुरेश कुमार बैंक से पैसे निकालने गए, तो खाते में से बड़ी रकम गायब देखकर उनके होश उड़ गए। खाते में से पैसे कहां गए इसे जानने के लिए उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, जिससे पता चला कि सारा पैसा ऑनलाइन गेम पर खर्च किया गया है।

पिता की डांट पर उठाया खौफनाक कदम

बैंक से लौटने के बाद पिता ने यश को जमकर डांटा। पिता की डांट से नाराज यश ने घर के पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली। देर शाम जब परिवार के लोग उस कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने यश को पंखे से लटका हुआ पाया। परिवार ने तुरंत बच्चे को उतार और उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!