लखनऊ

Mainpuri: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; ट्रक और कार की टक्कर से 2 की मौत, तीन घायल

Mainpuri News Today (मैनपुरी की खबर ): यूपी के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार के पांच युवक कार से लखनऊ जाते समय ट्रक से टकरा गए, जिसमें दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मैनपुरी में सड़क हादसा

Photo : Times Now Digital

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी रविवार को पुलिस द्वारा दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी के अनुसार, बिहार निवासी मोहम्मद नौशाद, अजीत, वैभव, विक्रांत और अख्तर कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत कार से निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने विक्रांत (25) और अख्तर अली (27) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल मोहम्मद नौशाद, वैभव और अजीत अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article