Lucknow PWD: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़कों की खस्ताहालत अब सुधरने वाली है। लखनऊ की वीवीआईपी रोड समेत तीन सड़कें संवरेंगी। कुर्सी रोड से पिकनिक स्पॉट रोड, त्रिवेणी नगर समेत शहर की तीन सड़कों की मरम्मत होगी। सुड़कों की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 88 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि लखनऊ शहर की 137 सड़कें खस्ता हालत में है। पीडब्ल्यूडी में चार महीने पहले प्रस्ताव को अनुमोदन कर दिया था, लेकिन बजट की स्वीकृति नहीं मिली थी, इस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
आपको बता दें कि लखनऊ की करीब 325 किलोमीटर की सड़कें खस्ता हालत में हैं। इन सड़कों पर कहीं गड्ढे हैं, तो कहीं फुटपाथ और डिवाइडर कई माह से टूटे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पीडब्ल्यूडी को चिट्ठी लिखी, जिसके बाद विभाग ने सितंबर 2022 में 156 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया था, जिस पर अधीक्षण अभियंता के स्तर से अनुमोदन भी हो गया।
