Lucknow University: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थियों को डिग्री के लिए भागना दौड़ना नहीं पड़ेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय अब डिग्री विद्यार्थियों के घर भेजेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेज विद्यार्थियों के पते पर ही डिग्री भेजी जाएंगी। हाल में पास आउट हुए सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों से इसकी शुरुआत होगी। खास बात यह कि इसका फायदा विश्वविद्यालय के साथ-साथ सहयुक्त कॉलेजों के छात्रों को भी होगा। इससे विद्यार्थियों, खासकर कॉलेज के विद्यार्थियों की भागदौड़ और आर्थिक शोषण रुकेगा। इसके साथ ही डिजी लॉकर पर भी विद्यार्थियों की डिग्री अपलोड कर दी गई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय की अभी तक की व्यवस्था के मुताबिक, विद्यार्थियों की डिग्री पहले कॉलेज को भेज दी जाती थी। विद्यार्थी यहीं से डिग्री लेते थे। इस प्रक्रिया में काफी वक्त लगता था। कुछ कॉलेज विद्यार्थियों को परेशान भी करते थे।
