लखनऊ

Lucknow Street Shopping Zone: लखनऊ की ये हैं 5 फेमस स्ट्रीट शॉपिंग जोन, मिलेगा हर सामान, सस्ता भी और अच्छा भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 11:21 PM IST

Street Shopping Zone In Lucknow: अगर आप लखनऊ में हैं और आप खरीदारी करना चाहते हैं तो इन पांच फेमस स्ट्रीट शॉपिंग जोन में जाइए। यहां आपको शानदार कपड़े और सामान मिलेगा। यहां कम बजट में भी आपको सामान मिल जाएगा। आइए आपको बताते हैं ऐसे फेमस स्ट्रीट शॉपिंग ज़ोन के बारे में, जहां आप खरीदारी कर सकते हैं।

Image

लखनऊ की पांच फेमस स्ट्रीट शॉपिंग जोन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में ये हैं पांच फेमस स्ट्रीट शॉपिंग जोन
  • इन पांच मार्केट में मिलेंगे शानदार कपड़े और सामान
  • यहां मिलेगा सस्ता और अच्छा सामान, रुपयों की होगी बचत

Lucknow Street Shopping Zone: जो लोग इतिहास से वाकिफ हैं, वे यह बात जानते होंगे कि अवध के नवाब उत्तम आभूषण और कपड़ों के लिए काफी जाने जाते थे। इसलिए लखनऊ शुरू से ही कपड़ों के लिए काफी प्रसिद्ध है। आप अगर लखनऊ में पहली बार आएं हैं तो जान लीजिए यहां की बेस्ट मार्केट जोन के बारे में, जो आपको एक असली नवाब की तरह खरीदारी करने में सहायता करेंगी। साथ ही कम पैसों में आपको किफायती खरीदारी भी करा सकता है। मॉल से शॉपिंग करने वाले खर्च को भी कम करके आपके रुपयों की बचत भी हो सकती है।

अमीनाबाद बाज़ार

लखनऊ का अमीनाबाद बाज़ार वह स्थान है, जहां आपको चिकनकारी कपड़े, बच्चों के लिए कपड़े, हाथ से बुनी हुई साड़ी, तकिए के कवर, बेडशीट, मैट, एथनिक वियर, शादी के गहने, बर्तन, जूतों के अलावा और भी बहुत कुछ आपको यहां मिल जाएगा। यह बाजार गुरुवार को बंद रहता है। सुबह 11:00 बजे से रात 10:30 बजे तक बाजार खुला रहता है।

हजरतगंज मार्केट

राजधानी की हजरतगंज मार्केट को रिटेल आउटलेट्स, स्ट्रीट शॉप्स और मॉल्स के अच्छे संयोजन के साथ एक नए जमाने के शॉपिंग डेस्टिनेशन में तब्दील कर दिया गया है। यहां शानदार चिकनकारी फैब्रिक, कुर्ता, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टेक्सटाइल और फुटवियर पॉकेट फ्रेंडली दरों में खरीद सकते हैं। यहां बिकने वाले माल की गुणवत्ता प्रीमियम है। लवलेन, जनपथ और सेवा चिकन इस मार्केट में प्रसिद्ध कपड़ों के आउटलेट हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है। यहां से आप खादी, चिकन कुर्तियां, हाथ से बुनी साड़ी और गहनों की खरीदारी कर सकते हैं।

चौक मार्केट

बड़ा इमामबाड़ा के पास चौक शहर की सबसे ज्यादा गुलजार स्ट्रीट शॉपिंग ज़ोन है। यह अपने विदेशी गहनों, सामान, स्थानीय इत्र, खिलौने, सूखे मेवे, लैंपशेड, बैग, कपड़े, पारंपरिक नागरा जूते, चिकनकारी सूट और हस्तशिल्प के लिए मशहूर है। कस्टम डिजाइन किए गए चिकन कशीदाकारी कपड़े भी यहां मिलते हैं। यह मार्केट गुरुवार को बंद रहती है।

नखास मार्केट

लखनऊ नखास मार्केट करीब 200 वर्ष पुरानी मार्केट है। यहां कपड़े, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स, गहने, लकड़ी के घर की सजावट का सामान, वॉल पेंटिंग, पालतू जानवर और पक्षी के अलावा किराने का सामान अच्छी छूट पर मिल जाता है। यहां के स्थानीय जरदोजी कपड़ों को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते, निश्चित रूप से यह खरीदने लायक हैं। इसके अलावा रविवार को पुराना सामान बेहद कम दरों पर बेचा जाता है। यह मार्केट रोजाना खुलती है।

आलमबाग मार्केट

आलमबाग मार्केट महिलाओं के लिए शॉपिंग करने की शानदार जगह है, पारंपरिक गहनों से लेकर सबसे चमकदार, बॉलीवुड से प्रेरित ट्रिंकेट तक सब कुछ यहां मिल जाता है। झुमकी, बाली, हार, चूड़ियां और कंगन से लेकर पायल तक यहां सब मौजूद हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें