लखनऊ

Lucknow Overbridge: लखनऊ के गोमतीनगर के भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:08 PM IST

Lucknow Good News: लखनऊ में भरवारा क्रॉसिंग इलाके में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दो लेन ओवरब्रिज के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

Image

भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में बनेगा ओवरब्रिज
  • ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी राहत
  • भरवारा क्रॉसिंग पर रोजाना 42 से 45 बार बंद होता है फाटक

Lucknow Bharwara crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी राहत है। लखनऊ के गोमतीनगर के भरवारा क्रॉसिंग पर वाई शेप में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। गोमतीनगर विस्तार की ओर पुल की एप्रोच रोड सीधे जाने की बजाए दाएं और बाएं उतरेगी। ऐसा करने से भूमि अधिग्रहण की जरूरत भी कम होगी। गोमतीनगर की ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है लेकिन विस्तार की ओर घनी बस्ती है। क्रॉसिंग के पास लोगों के घर और दुकाने हैं। ऐसे में दो लेन ओवरब्रिज के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से वाई शेप में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर की भरवारा क्रॉसिंग पर रोजाना 42 से 45 बार फाटक बंद होता है। इस वजह से सुबह से देर रात तक लौलाई, भरवारा, हासेमऊ, छोटी देवरिया समेत एक बड़ी आबादी को 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है।

ग्वारी क्रॉसिंग पर होगा अंडरपास का निर्माण

ऐसे में छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे का ट्रैफिक वॉल्यूम यूनिट (टीवीयू) 1,46,660 रोजाना है। ऐसे में ओवरब्रिज निर्माण से दो लाख आबादी को राहत मिलेगी। आपको बता दें कि भरवारा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का मामला पिछले करीब सात साल से अटका था। ऐसे ही सदर क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग पिछले तीन साल से लगातार उठाई जा रही है। इसके अलावा, पिपराघाट क्रॉसिंग पर रेलवे पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर अंडरपास के बगल में चौड़ा अंडरपास का निर्माण करेगा। ग्वारी क्रॉसिंग पर पहले पुल बनाने का प्लान था, लेकिन अब यहां अंडरपास का निर्माण किया जाएगा, इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

वाई शेप में बनेगा भरवारा ओवरब्रिज

सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने कहा कि भरवारा क्रॉसिंग के गोमतीनगर विस्तार की ओर भूमि काफी कम उपलब्ध है। ऐसे में एप्रोच रोड को दाएं और बाएं दोनों तरफ उतारा जाएगा। पुल पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रोटरी भी बनाई जाएगी। प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी भेज दिया गया है। भरवारा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से कई लाख लोगों को राहत मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article