लखनऊ

Lucknow School Time Change: लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, अब 10 से 3 बजे तक होगा संचालन, जानिए कब तक रहेगी नई व्यवस्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 09:13 PM IST

Lucknow Administration: लखनऊ प्रशासन ने स्कूल के टाइमिंग को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब से स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखने का आदेश जारी किया गया। मौसम विभाग के शीतलहर और बढ़ती ठंड के पूर्वानुमान के बाद यह निर्णय लिया गया है। लखनऊ के डीएम के अनुमति मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किया है।

Image

लखनऊ प्रशासन ने बदला शहर के स्कूलों का समय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • शीतलहर और ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय
  • डीएम की अनुमति के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
  • सभी बोर्ड या माध्यम के स्कूलों में यह आदेश होगा लागू

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शीतलहर और ठंड की स्थिति के बीच स्कूलों के संचालन के समय में प्रशासन ने बदलाव कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से पहले भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। नए साल के दूसरे दिन ठंड की मार को देखते हुए स्‍कूल के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ के सभी माध्यमिक स्कूलों के संचालन का समय 10 बजे से 3 बजे तक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस मामले में डीएम की अनुमति के बाद आदेश जारी कर दिए।

बता दें कि, यह आदेश कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल के टाइमिंग पर लागू होगा। 10 जनवरी तक यह नियम लागू रहेगा। इस आदेश को सभी बोर्ड या माध्यम के स्कूलों में कड़ाई से लागू करने को कहां गया है। बदले हुए समय की पाबंदी हर सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्डों पर लागू रहेगी।

लखनऊ में जारी है ठंड का सितम

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में ठंड के प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के खुले रहने को कम कर दिया गया है। सभी स्कूलों में पांच घंटे की पढ़ाई कराने की अनुमति दी गई थी। बता दें कि, अपराह्न 4 बजे के बाद ठंड की स्थिति बढ़ जाती थी। घर पहुंचने तक बच्चों को ठंड का असर काफी सताने लग रहा था। प्रशासन ने प्रदेश में शीतलहर की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की थी। बता दें कि, ठंड के जारी सितम को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने स्कूल के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की हुई समीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि, समीक्षा के क्रम में मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर गौर किए जाने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय किया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की ओर से बदली टाइमिंग के बारे में सभी स्कूल संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article