लखनऊ

Lucknow: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लखनऊ की सड़कें होंगी चकाचक, अवध शिल्पग्राम में बनेगी टेंट सिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 10:08 PM IST

Lucknow Investors Summit: लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कें चकाचक होंगी। वृंदावन और अवध विहार इलाके की सड़कें सबसे अधिक अच्छी होंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी भी कर दिया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 14 करोड़ की लागत से टेंट सिटी भी बनेगी।

Image

एलडीए उपाध्यक्ष ने कमेटी के साथ शहीद पथ और अंसल एपीआई सुशांत गोल्फ सिटी का निरीक्षण किया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इन्वेस्टर्स समिट से पहले लखनऊ की सड़कें होंगी चकाचक
  • 14 करोड़ की लागत से बनेगी टेंट सिटी
  • शहीद पथ बनेगा लखनऊ का गेट वे


Lucknow Investors Summit: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सड़कें चकाचक होंगी। जिन सड़कों पर मामूली गिट्टी और बजरी उखड़ी है, उन्हें भी नए सिरे से बनाया जाएगा। वृंदावन और अवध विहार इलाके की सड़कें सबसे ज्यादा चिकनी होंगी। आवास विकास परिषद, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और लखनऊ नगर निगम ने इन सड़कों को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की सड़कों को चमकाने की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं। सभी जिम्मेदार विभागों ने इसके लिए टेंडर कराना शुरू कर दिया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी भी कर दिया है। इन्वेस्टर्स समिट से पहले सभी सड़कें चकाचक होंगी। इसको लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास, विशेष सचिव मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों ने इस संबंध में समीक्षा भी की।

अवध शिल्पग्राम में टेंट सिटी

इसके साथ ही निरीक्षण भी किया है। अफसरों ने समय से पहले सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिए हैं। वृंदावन योजना के सभी सेक्टर की सड़कों को चमकाया जाएगा। आवास विकास परिषद को इन सड़कों को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 14 करोड़ की लागत से टेंट सिटी भी बनेगी। टेंट सिटी की भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना में यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए टेंट सिटी बनाई जाएगी। टेंट सिटी बनाने के लिए 14 करोड़ का शुरुआती बजट आवंटित भी कर दिया गया है। टेंट सिटी में मेहमान रुकेंगे। यह फाइव स्टार होटल जैसा ही बनाया जाएगा। इसमें खाने-पीने के साथ मनोरंजन के भी बेहतरीन इंतजाम किए जाएंगे।

शहीद पथ बनेगा लखनऊ का गेट वे

कुछ सड़कों को जी 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। शहीद पथ लखनऊ का गेट वे बनेगा। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर शहीद पथ को पूरी तरह सजाया जा रहा है। करीब 21 करोड़ रुपये से इसकी सूरत संवारी जाएगी। इसी तरह लाल बत्ती चौराहे से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक के रास्ते को भी काफी बेहतरीन बनाया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article