लखनऊ

लखनऊ के आदित्य वर्मा और फर्रुखाबाद के सुदीश कनौजिया ने बनाई फिल्म Lavaste, लावारिश शवों की कहानी नम कर देगी आंखें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 7, 2023, 12:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के कलाकार बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। फर्रुखाबाद के रहने वाले निर्देशक सुदीश कनौजिया और लखनऊ के रहने वाले निर्माता आदित्य वर्मा की फिल्म Lavaste रिलीज को तैयार है।

Image

Lavaste Teaser

Lavaste Teaser: एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण और राज्य के कलाकारों को प्रोत्साहित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कलाकार बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में यूट्यूब पर बॉलीवुड फिल्म Lavaste का टीजर रिलीज हुआ है जिसे अब तक 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म का विषय काफी सामाजिक है और यह सोचने पर मजबूर करता है। फिल्म का विषय ऐसा है कि झकझोर कर रख देता है। इस फिल्म में मशहूर एक्टर ओमकार कपूर, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, उर्वशी एस शर्मा, शुभांगी लतकर, आदित्य वर्मा ने अभिनय किया है।

एडिव प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की इस फिल्म का टीजर जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फर्रुखाबाद के रहने वाले निर्देशक सुदीश कनौजिया और लखनऊ के रहने वाले निर्माता आदित्य वर्मा ने सह निर्माता रोहनदीप सिंह के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत किया है जिसमें हमारे समाज में लावारिस लाशों की अनकही त्रासदी को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अपनों के होते हुए भी अंत समय में कोई अपना अंतिम संस्कार करने के लिए नहीं होता है। बीते वर्षों में कोरोना महामारी के दौरान इस भयानक दृश्य को करीब से देखा भी गया है।

26 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी बीटेक ग्रेजुएट सत्यांश की कहानी है, जिसका काम लावारिश शवों को उठाना है। निर्देशक सुदीश कनौजिया कहते हैं कि उनकी इस फिल्म का विषय काफी अलग है और यह समाज के काफी करीब है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगों को आईना दिखाना है। हमारा मकसद समाज में मौजूद अमानवीयता और त्रासदी पर प्रकाश डालना है। फिल्म में मनोज नेगी द्वारा संगीत दिया गया है और गानों को सोनू निगम, कैलाश खेर और स्वानंद किरकिरे ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म के विषय को काफी प्रशंसा मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग टीजर की तारीफ कर रहे हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें