लखनऊ

बाराबंकी में तिरंगे की जगह फहराया गया इस्लामिक झंडा, वीडियो वायरल; योगी की पुलिस ने 2 को दबोचा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 04:25 PM IST

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तिरंगे की जगह मदरसे में इस्लामिक झंडा फहरा दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ये मामला सुबेहा थाना इलाके के रामपुर मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव का बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) में इस्लामिक झंडा फहराने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पहले दावा किया जा रहा था कि एक मदरसे में यह काम हुआ, लेकिन बाद पुलिस ने साफ किया कि यह मदरसा नहीं है, एक अन्य स्कूल में यह कृत्य किया गया था।

दरअसल गुरुवार यानि कि 26 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आया था। जिसमें दावा किया गया था कि बाराबंकी के एक मदरसे में इस्लामिक झंडा फहराया गया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने साफ कर दिया यह घटना उक्त मदरसे का नहीं है, बल्कि एक अन्य संस्थान का है, जिसे गांव वालों ने चंदा करके बच्चों की पढ़ाई के लिए बनवाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article