लखनऊ

IRCTC Thailand Tour: होली बाद IRCTC कराएगा थाईलैंड की सैर, जानें पूरे हवाई टूर के पैकेज के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 08:49 PM IST

IRCTC Thailand Tour: अगर आपको घूमने का शौक है तो यह खबर आपके लिए है। विदेश की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी होली के बाद आपके लिए टूर पैकेज लाया है। इस बार आईआरसीटीसी ने थाईलैंड की सैर का टूर बनाया है। टूर का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Image

थाईलैंड की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

KEY HIGHLIGHTS
  • होली के बाद आपके लिए टूर पैकेज लाया आईआरसीटीसी
  • आईआरसीटीसी कराएगा थाईलैंड की सैर
  • आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं पूरी जानकारी


IRCTC Thailand Tour: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) मार्च में थाईलैंड घूमने के लिए टूर पैकेज लाया है। होली के बाद इस पैकेज की शुरूआत होगी। पर्यटकों के लिए लखनऊ से थाईलैंड हवाई टूर पैकेज लांच कर दिया गया है। यह पैकेज 17 से 22 मार्च तक के लिए है। इस पैकेज में पटाया, बैंकॉक और लाईलैंड की यात्रा शामिल है। आपको घूमने का शौक है विदेश की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। टूर पैकेज को आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट पर भी देख सकते हैं।

आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर 66, 600 रुपये देना होगा, जबकि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने में पैकेज सस्ता हो जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930922 नंबर पर भी संपर्क कर सकते है।

लाईलैंड, पटाया और बैंकॉक की सैर करने का मौका

आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए थाईलैंड का स्पेशल टूर पैकेज प्लान Delightful Thailand के नाम से है। यह टूर पांच रात और दिन का होगा। इस टूर में लाईलैंड, पटाया और बैंकॉक की सैर कराई जाएगी। एयर टूर पैकेज में बीच, समुद्र तट, भव्य शाही महल, मंदिर और बहुत कुछ शानदार जगहों का आनंद ले सकते हैं। थाईलैंड में शॉपिंग मॉल, हाई स्ट्रीट शॉप्स, बाजार और बैक स्ट्रीट स्टालों में से खरीदारी भी करने जा सकते हैं।

लखनऊ से उड़ेगी फ्लाइट

आईआरसीटीसी का डिलाइटफुल थाईलैंड टूर 17 मार्च 2023 को लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। इसका किराया 66, 600 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी विकल्प हैं। टूर के लिए जो किराया लिया जाएगा उसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी शामिल किया गया है, आपको इसके लिए अतिरिक्त रुपये नहीं देने होंगे। इस फ्लाइट में सिर्फ 32 सीट है, बुकिंग शुरू कर दी गई है, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से भी आप अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article