लखनऊ

Airport को टक्कर देता है लखनऊ का ये हाईटेक रेलवे स्टेशन, यात्रा करिए-शॉपिंग करिए और फूड कोर्ट का लीजिए मजा

Gomti Nagar Railway Station : राजधानी लखनऊ स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट (Airport) की शक्ल दी गई है। स्टेशन परिसर में शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं। आइये जानते हैं इस आधुनिक रेलवे स्टेशन की और क्या खासियतें हैं?

Image

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gomti Nagar Railway Station : भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ रेलव स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विकसित कर रहा है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म में कई बेसिक जरूरतों से आगे बढ़कर नई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसमें से एक लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन भी है। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक रेलवे (UP Hitech Railway Station) स्टेशन है। इस स्टेशन को कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) की तरह बनाया गया है। दोनों जगहों की समानता को देखें तो यहां रैंप के जरिए यात्री प्रवेश करते हैं। प्लेटफार्मों के ऊपर स्काईवाक जैसी सुविधा है। सामने बने दो कमर्शियल टावर (शॉपिंग मॉल) में यात्रीगण अपने लिए पसंदीदा खरीदारी भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस आधुनिक रेलवे स्टेशन की और क्या खासियतें हैं।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है गोमतीनगर स्टेशन

एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन की कल्पना को गोमती नगर स्टेशन ने पूरा किया है।यह आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशन यात्रियों को काफी पसंद आ रहा है। यहां 9 लिफ्ट, 9 एस्केलेटर और फूड कोर्ट समेत हूबहू एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं हैं। यात्री ट्रेनों का इंतजार करते समय एसी में आराम कर सकते हैं। यूपी के इस एक मात्र रेलवे स्टेशन पर भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन (Kamlapati Railway Station) जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। इस हाईटेक बनाने में 385 करोड़ रुपये का बड़ा अमाउंट खर्च किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं में यात्रियों के आगमन के लिए ड्राइववे के साथ पहली मंजिल पर 458 मीटर का फ्लाईओवर बनाया गया है। टर्मिनल भवन के ठीक बाहर दो कमर्शियल परिसर भी हैं, जिनकी कुल क्षमता 177 दुकानों की है।

वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज (Vande Bharat Train)

इसी साल गोमती नगर स्टेशन का लोकार्पण किया गया है। यहां से हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। गोमती नगर की तरह करीब 100 साल पुराने चारबाग स्टेशन और छोटी लाइन वाले लखनऊ जंक्शन को मिलाते हुए इनका पुनर्विकास 385 करोड़ रुपये से होगा। फिलहाल, प्रतिदिन पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Lucknow Vande Bharat) सहित 23 ट्रेनों से आठ हजार यात्री आते-जाते हैं। यह स्टेशन प्रमुख मार्गों में गोरखपुर जंक्शन, छपरा और बरौनी जंक्शन शामिल हैं। गोरखपुर जंक्शन को लखनऊ से जोड़ने वाली 2 साप्ताहिक ट्रेनें, छपरा से लखनऊ को जोड़ने वाली 2 साप्ताहिक ट्रेनें और बरौनी जंक्शन से लखनऊ को जोड़ने वाली 1 साप्ताहिक ट्रेनें हैं।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

आउटर पर खड़ी रहती हैं गाड़ियां

गोमती नगर की तरह चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन को मिलाकर स्काई वाक बनेगा जो चारबाग मेट्रो स्टेशन (Charbagh Station) से जुड़ेगा। ट्रेन आने लिए भूमिगत पार्किंग होगी। चारबाग रेलवे स्टेशन आने वाली करीब पांच दर्जन ट्रेनें शाम छह से रात 12 बजे तक प्लेटफार्म न मिलने के कारण आउटर पर खड़ी रहती हैं। पिछले एक साल में चारबाग से दिलकुशा तक दो लेन को चार लेन में बदलने, कटाई वाला पुल को बदलने, दो नए प्लेटफार्म और वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं अधिक बढ़ाने के लिए उसका मेटनेंस रोड बनाने का काम चल रहा है। ऐशबाग से सीतापुर के बीच अमान परिवर्तन कर छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदल दिया गया है।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

ये होंगे अमृत स्टेशन (Amrit Station)

मीडिया रिपोर्ट में इन स्टेशनों का विकास बाकी लखनऊ से सटे उत्तरेटिया, मोहनलालगंज, निगोहां, अनूपगंज, बक्कास, मल्हौर, मानकनगर, अमौसी, पिपरखंड, हरौनी, मलिहाबाद, काकोरी, मोहिबुल्लापुर, इटौंजा, चख्शी का तालाब स्टेशन का विकास होना बाकी है। इनमें कई स्टेशन अमृत स्टेशन में शामिल हो गए हैं।

इन शहरों की कनेक्टिविटी होगी आसान

फिलहाल, मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों की तरह लोगों के पास अपने नजदीकी कई स्टेशनों से ट्रेनों से यात्रा करने का विकल्प हो, इसके लिए रेलवे आलम नगर-ट्रांसपोर्ट नगर और उत्तरेटिया सेक्शन को एक नए कारिडोर के रूप में विकसित करेगा। ऐसे में बरेली की ओर से आने वाली ट्रेने चारबाग न आकर आलम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर-उत्तरेटिया होते हुए अमेठी और सुलतानपुर के रास्ते वाराणसी और प्रयागराज की और जा सकेंगी। कानपुर रोड, रायबरेली रोड, राजाजीपुरम, पारा सहित बड़े इलाके के लोगों को राहत मिलेगी।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने किया था शिलान्यास

पीछे मुड़कर देखें तो कभी गोमतीनगर रेलवे स्टेशन एक प्लेटफार्म वाला हाल्ट हुआ करता था। यहां पर किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं था। लेकिन, तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इस स्टेशन को विकसित करने की बात कही थी। हालांकि, उनके शिलान्यास करने के बाद रेलवे ने केंद्र में एनडीए सरकार (NDA Government) के गिरने पर प्रोजेक्ट पर काम बंद कर दिया। लेकिन, साल 2014 में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के सांसद बनने पर प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया गया और पांच नए प्लेटफार्म बनाए गए। उनके प्रयासों से शुरू हुए पुनर्विकास में करीब 385 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बना और साल 2019 में गोमतीनगर स्टेशन को नए कलेवर में विकसित करने का कार्य शुरू हुआ।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'