लखनऊ

Gorakhpur News: दो दिन में खुलने वाला है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा गोरखपुर

Gorakhpur Link Expressway News Today (गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की बड़ी खबर): गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 20 जून से जनता के लिए खुलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेफ्टी फ्लीट को हरी झंडी दिखाएंगे। एक्सप्रेसवे पर इनोवा, एम्बुलेंस, क्रेन और हाईटेक ATMS सिस्टम लगाए जाएंगे। हर 45 किमी पर मेडिकल सहायता और हर 5 किमी पर CCTV निगरानी रहेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर मिलेगा।

Image

20 जून को खुलेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

Photo : Twitter

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में शामिल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को आगामी 20 जून को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और सुविधा के नए मानक भी तय करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन के मौके पर एक विशेष सेफ्टी फ्लीट को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें अत्याधुनिक वाहन तैनात होंगे।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सेफ्टी फ्लीट

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दिन 5 इनोवा, 5 कैम्पर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन वाली सेफ्टी फ्लीट को रवाना किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) के नोडल सुरक्षा अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि इनोवा गाड़ियां 8-8 घंटे की शिफ्ट में पूर्व सैनिकों की टीम के साथ 24 घंटे गश्त करेंगी।

कैम्पर गाड़ियों में ट्रैफिक कोन, रस्सी और रेडियम स्ट्रिप जैसी आपातकालीन सामग्री होगी। किसी भी दुर्घटना या वाहन के खराब होने पर ये वाहन तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के हर 45 किमी पर एम्बुलेंस और क्रेन

91 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के हर 45 किलोमीटर पर एम्बुलेंस और क्रेन दोनों तरफ तैनात की जाएंगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में तेजी से मेडिकल रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, एक हाइड्रा वाहन पूरे मार्ग पर भारी वाहनों को हटाने के लिए उपलब्ध रहेगा।

अगर कोई गाड़ी खराब हो जाती है, तो छोटे और मझोले वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जाएगा, जबकि भारी वाहनों को निकटतम चेनज पॉइंट पर ट्रांस्फर किया जाएगा। NHAI की गाइडलाइंस के अनुसार, कोई भी खराब वाहन एक्सप्रेसवे पर नहीं छोड़ा जाएगा।

ATMS से होगा ट्रैफिक पर हाईटेक नियंत्रण

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) लागू किया जा रहा है। यह प्रणाली लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जैसी अत्याधुनिक निगरानी सुविधा प्रदान करेगी। इस सिस्टम के अंतर्गत:

  • हर 5 किमी पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिन्हें एक सेंट्रल कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा।
  • स्पीड कैमरे और नंबर प्लेट रीडर (NPR) भी लगाए जाएंगे, जो नियमों के उल्लंघन की जानकारी रिकॉर्ड करेंगे।
  • स्पीडिंग की स्थिति में तुरंत जिले के ARTO को अलर्ट भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - ये है हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ यात्रा को तेज और आसान नहीं बनाएगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और इमरजेंसी हेल्प में भी नया मानदंड स्थापित करेगा। 20 जून से यह हाईटेक एक्सप्रेसवे जनता के लिए एक सुरक्षित सफर की शुरुआत करेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article