लखनऊ

Independence Day: लखनऊ में फुल ड्रेस रिहर्सल, हेलिकॉप्टर से परेड पर पुष्प वर्षा की गई

लखनऊ में आज यानी बुधवार 13 अगस्त को विधानभवन के समक्ष फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल आयोजित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया।

Image

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर (फोटो - ANI)

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने स्वतंत्रता दिवस के लिए भव्य फुल ड्रेस परेड रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें यूपी पुलिस के जवानों ने शान से कदमताल किया और विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य व संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम विधानसभा और लोक भवन के बीच होगा। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सुरक्षा, व्यवस्था और परेड की बारीकियों की जांच की गई।

रिहर्सल परेड के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा ने माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। शहर के लोग इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जगह-जगह तिरंगे लहरा रहे हैं और बाजारों में देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। पूरा लखनऊ आजादी के जश्न में डूबने को तैयार है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article