लखनऊ

डॉन को जेल में मिलने लगा लखनवी आम और केला, मुख्तार अंसारी ने जज से कहा- मी लार्ड शुक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 08:36 PM IST

Mukhtar Ansari: जेल में फल नहीं मिलने पर डॉन मुख्तार अंजारी जज के आगे गिड़गिड़ाया था। मुख्तार ने फरियाद लगाई थी कि उसके वकील जब बांदा जेल में उससे मिलने आएं, तो केला और लखनऊ के आम लेते आएं। जिसकी इजाजत जज ने दी थी। जिसके बाद उसे यह चीजें उपलब्ध हुई थीं।

Image

मुख्तार अंसारी

Photo : BCCL

Mukhtar Ansari: जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर मामले में बाराबंकी जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई। पेशी के दौरान विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने मुख्तार अंसारी ने सबसे पहले मी लार्ड! शुक्रिया कहा और उनका आभार जताया। मुख्तार ने जज को बांदा जेल में अपने वकील से मिलने की जानकारी दी। इसके साथ ही यह भी कहा कि साहब आपकी कृपा से लखनऊ का लजीज आम और केले का स्वाद भी उसने चख लिया है। इसके बाद कोर्ट की आगे की कार्रवाई की गई।

अपनी पेशी के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी ने एक बार फिर खुद को निर्दोष बताया। मुख्तार ने जज के सामने एम्बुलेंस मामले में अपने ऊपर लगे सभी केसों को गलत व बेबुनियाद करार दिया। उसने कहा कि जब एम्बुलेंस का मुकदमा दर्ज हुआ था, तब मैं विधायक था। उस दौरान राज्य सरकार की अनुमति के बिना हम पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता था। इसके अलावा भी मुख्तार ने जज के सामने कई तथ्य रखे। जिसके बाद जज कमल कांत श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई के लिए 22 मई को अगली तारीख दी है।

आम और केले के लिए गिड़गिड़ाया था मुख्तार

आपको बता दें कि बीती दस मई को गैंगस्टर के अलग-अलग मुकदमों में बाहुबली मुख्तार अंसारी की बाराबंकी में वर्चुअल पेशी हुई थी। इस दौरान उसने लखनऊ के लजीज आम और केले खाने की गहरी इच्छा जताई थी। जेल में फल नहीं मिलने पर डॉन मुख्तार अंजारी जज के आगे गिड़गिड़ाया था। उसने जज से फरियाद लगाई थी कि साहब उसे फल उपलब्ध करवा दिये जाएं। मुख्तार ने फरियाद लगाई थी कि उसके वकील जब बांदा जेल में उससे मिलने आएं, तो केला और लखनऊ के आम लेते आएं। जिसकी इजाजत जज ने दी थी। जिसके बाद उसे यह चीजें उपलब्ध हुई थीं।

22 मई को होगी अगली सुनवाई

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव ने मुख्तार अंसारी से पेशी के दौरान पूछा कि जेल में आपकी अपने वकील से मुलाकात हुई? इस पर मुख्तार ने कहा कि साहब मुलाकात भी हो गई और जो खाने पीने का सामान आपके सामने कहा था वह भी मिल गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई हुई और जज ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख दे दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!