CM Yogi Law And Order Meeting: यूपी में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की क्लाश ले ली। दरअसल, सोमवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था (Law And Order) पर अब तक की सबसे बड़ी मीटिंग बुलाई। बता दें यह मीटिंग 3 घंटे तक चली थी। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने 3 घंटे चली कानून व्यवस्था की बैठक में अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) की घटना का सात बार जिक्र किया। सीएम ने एसपी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर शासन ने निर्देश नहीं दिया होता तो तुम अपराधियों की आरती उतार रहे थे ।
'जिले की पुलिसिंग फेल है'
वहीं, सीएम के निशाने पर हाथरस के एसपी (SP) भी आ गए। सीएम योगी ने हाथरस (Hathras) के एसपी से पूछा कि गोकशी कैसे हो रही है तो हाथरस के एसपी ने बताया कि सर 30 किलो ही तो ले जा रहे थे। सीएम योगी ने एसपी का जवाब सुनते ही उनकी क्लास लगा दी। सीएम ने कहा यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बलरामपुर (Balrampur) और महाराजगंज (Maharajganj) के एसपी पर भी सीएम भड़के। इन जिलों में लूट की घटनाएं बढ़ने को लेकर सीएम ने दोनों अफसरो से कहा की जिले की पुलिसिंग फेल है।
पुलिस कमिश्नर रेट को लेकर भी दिखे नाराज
इसके अलावा सीएम योगी अपनी नाराजगी दिखाते हुए चंदौली जिले के एसपी को लगातार बढ़ रहे हत्या के केस के मामलों में फटकार लगाई। पुलिस कमिश्नर रेट को लेकर भी सीएम नाराज दिखे। सबसे पहले प्रयागराज (Prayagraj) के कमिश्नर को फटकार मिली कटिहार गैंग के पकड़े जाने को लेकर पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) ने सीएम को जानकारी दी तो लंबित पड़ी विवेचनाओं को लेकर सीएम योगी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। सुल्तानपुर (Sultanpur) में डॉक्टर की हत्या और आगरा की घटना पर भी सीएम योगी ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
