लखनऊ

लखनऊ के चारबाग स्टेशन की इंटीग्रेटेड पार्किंग अगले माह होगी शुरू, पहले 10 मिनट रहेंगे मुफ्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 12:35 PM IST

Lucknow Integrated Parking: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर इंटीग्रेटेड पार्किंग की व्यवस्था शुरू होगी। व्यवस्था के शुरू होने से परिसर में कोई भी गाड़ी खड़ी नजर आएगी तो उसे क्रेन उठा ले जाएगी। इंटीग्रेटेड पार्किंग में निजी चार पहिया वाहनों के लिए 10 मिनट पार्किंग फ्री रहेगी। बाद में शुल्क देना होगा।

Image

चारबाग रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड पार्किंग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर शुरू होगी इंटीग्रेटेड पार्किंग
  • निजी चार पहिया वाहनों की पहले 10 मिनट पार्किंग फ्री
  • एंट्री गेट पर ही वाहन चालक को मिलेगी स्लीप

Lucknow Integrated Parking: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन पर इंटीग्रेटेड पार्किंग व्यवस्था अगले माह शुरू हो सकती है। पार्किंग का काम बीते वर्ष से चल रहा है, यह अब पूरा होने वाला है। 24 जनवरी को सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इसका निरीक्षण भी किया था। पार्किंग का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। फिलहाल मुख्य एंट्री और एग्जिट पर इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाने का काम चल रहा है। कोई भी वाहन जो परिसर में एंट्री करेगा, बैरियर के पास ही उसे इलेक्ट्रॉनिक स्लिप मिल जाएगी, जिसमें वाहन का नंबर और आने-जाने का टाइम दर्ज होगा।

स्लीप के हिसाब से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। निजी चार पहिया वाहनों के लिए 10 मिनट पार्किंग फ्री रहेगी। बाद में शुल्क देना होगा । वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

तीन लाइन से होगा वाहनों का प्रवेश

वहीं, अब चालक इधर-उधर गाड़ियां भी खड़ी नहीं कर सकेंगे। अगर ऐसे गाड़ियां खड़ी मिलीं तो क्रेन से उठा ली जाएंगी। इसके साथ ही रेल आरक्षण केंद्र से पार्सल घर और लखनऊ जंक्शन के सामने हनुमान मंदिर पर प्रवेश और निकास गेट बनाए जा रहे हैं। बूम बैरियर भी यहां लगाए जा रहे हैं। इन गेटों से एंट्री करने वाले वाहन चालकों को एयरपोर्ट की तरह स्लिप दी जाएगी। हैंड हेल्ड डिवाइस से स्लिप बनने के 10 मिनट के अंदर पार्किंग से निकलने पर निजी चार पहिया वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेशन परिसर में तीन लाइन से वाहनों का प्रवेश होगा। निजी वाहनों के लिए एक लाइन होगी। दूसरी कमर्शल लाइन से कैब, टैक्सी और ऑटो को एंट्री मिलेगी। तीसरी लाइन वीआइपी वाहनों के लिए रहेगी।

परिसर में लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे

चारबाग स्टेशन निदेशक आशीष सिंह का कहना है कि हमारा प्रयास है कि इंटिग्रेटेड पार्किंग शुरू होने से अव्यवस्था पर लगाम लगेगी। आपको बता दें कि चार पहिया वाहनों की दो घंटे तक पार्किंग के लिए 20 रुपये देने होंगे, जबकि दो से छह घंटे तक 30 रुपये देने पड़ेंगे। छह से 12 घंटे तक 40 और 12 से 24 घंटे तक 60 रुपये शुल्क देने का प्रस्ताव है। वहीं, पल-पल की निगरानी के लिए परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। 13 बूम बैरियर लगाए जाएंगे। पूरे परिसर में 2500 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। एक शिफ्ट में 35 कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें