लखनऊ

Bhadohi Road Accident: भदोही में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक समेत 2 की मौत

Bhadohi Road Accident: यूपी के भदोही में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक ट्रक के चालक और सहायक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे ट्रक का चालक और सहायक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक और सहायक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे का शिकार हुए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image

भदोही में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Bhadohi Road Accident: उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में गई दो लोगों की जान

ऊंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रमाकान्त यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवधन गांव के पास एक ट्रक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच की टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस ट्रक में प्याज लदी थी और इसमें चालक देवेंद्र और सहचालक पिंटू सवार था। दोनों की हादसे में मौत हो गई है।

दूसरे ट्रक का चालक फरार

अधिकारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक पर पुरानी इन्वर्टर बैटरी थी और एक पर प्याज लदी होने से दोनों ट्रकों को हटाने में कई बड़ी क्रेन की मदद लेनी पड़ी। यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और सहचालक हादसे के बाद मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में ले लिया। उन्‍होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया गया है। टक्कर के बाद दस किलोमीटर तक जाम लग गया। दोपहर बाद निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article