लखनऊ

15 से 24 जनवरी के बीच होगी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, अक्टूबर तक पूरा होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 11, 2023, 02:52 PM IST

Ram mandir: चंपत राय ने बताया, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी की जा रही है। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच जो भी तिथि उपयुक्त होगी, उसी दिन भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Image

राम मंदिर

Photo : Twitter

Ram mandir: अयोध्या में बन रहे राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस काम के अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है। मंगलवार को श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के महासचिव चम्‍पत रॉय ने बताया, पहले तल का पूरा काम अक्टूबर तक हो जाएगा, इसके बाद दिसंबर तक फिनिशिंग टच भी पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया, अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राम मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान राम बाल रूप में विराजित होंगे। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, जिस प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है वह पांच वर्षीय बालक रूप में भगवान राम की है।

15 से 24 जनवरी के बीच होगी प्राण प्रतिष्ठा

चंपत राय ने बताया, श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी की जा रही है। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच जो भी तिथि उपयुक्त होगी, उसी दिन भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने बताया, मंदिर के पहले तल पर भगवार राम का परिवार स्थापित होगा। अभी तक की योजना के अनुसार मंदिर के दूसरे तल पर किसी भी मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी।

लकड़ी के होंगे दरवाजे व चौखट

चंपत राय ने बताया, मंदिर में पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा दरवाजे और चौखट के लिए महाराष्ट्र की लकड़ी का इस्तेमाल हो रहा है। इन्हें तराशने का काम अयोध्या में ही किया जा रहा है। चंपत राय ने बताया, मंदिर का एक-एक आयाम, एक एक अंग को इस प्रकार बनाया जा रहा है कि एक हजार साल तक मंदिर को किसी भी प्रकार के कोई रिपेयर की आवश्यकता न पड़े।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article