लखनऊ

अब मुख्तार अंसारी की बीवी यूपी पुलिस के रडार पर, लुकआउट नोटिस जारी, 50 हजार रुपये इनाम घोषित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 04:41 PM IST

पुलिस ने उसके खिलाफ 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। वह अब तक फरार है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Image

मुख्तार अंसारी की बीवी यूपी पुलिस के रडार पर

Photo : ANI

Mukhta Wife Afsa Ansari: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस के शिकंजे के बाद यूपी पुलिस अब एक और माफिया की बीवी को शिंकजे में ले रही है। इस बार पुलिस के रडार पर है गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बीवी अफ्सा। मुख्तार अंसारी से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति की आयकर विभाग द्वारा पहचान किए जाने के कुछ दिनों बाद ही यूपी सरकार की गैंगस्टरों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बीच उसकी पत्नी अफ्सा उत्तर प्रदेश पुलिस के राडार पर आ गई है। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा पर यूपी सरकार के गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। वह अब तक फरार है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्तार की पत्नी अफ्सा अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। अफ्सा की गिरफ्तारी के लिए मऊ पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। मऊ पुलिस अफसा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Afsa Look out notice

Afsa Look out notice

अफ्सा चल रही है फरार

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ पुलिस के अभियान के बीच अब अफ्सा पर शिंकजा कसा जा रहा है। अफ्सा अंसारी पिछले कुछ दिनों से फरार चल रही है। आयकर विभाग ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई के तहत उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में अंसारी परिवार से जुड़ी 127 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति की पहचान की है।

जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का आरोप

पीटीआई के अनुसार, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा को गैंगस्टर की छत्रछाया में गैरकानूनी कामों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है। अब उसके खिलाफ यूपी में गैंगस्टर अधिनियम के तहत जमीन हड़पने और गबन से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। गैंगस्टर की पत्नी अफ्सा अंसारी के खिलाफ 2019 का एक मामला दर्ज है, जिसमें उस पर सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन और उत्तर प्रदेश के बबेदी क्षेत्र में कुर्क की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। उस पर सरकारी धन के गबन का भी आरोप लगाया गया है।

शाइस्ता अब तक फरार

इस बीच मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है। यूपी के अधिकारियों ने उसके खिलाफ 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। परवीन यूपी की दूसरी मोस्ट वांटेड महिला अपराधी है, जिस पर यूपी में अतीक क्राइम सिंडिकेट चलाने का आरोप है, जब उसका पति जेल में बंद था। परवीन अभी भी फरार है और पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। वह अपने बेटे असद अहमद और पति अतीक की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article