लखनऊ

Lucknow Acid Attack: लखनऊ में घर में घुसकर मां-बेटे पर एसिड अटैक, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2023, 12:49 PM IST

Lucknow Acid Attack News: लखनऊ में एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर तेजाब डाल दिया है, हादसे में दोनों झुलस गए हैं।

Image

लखनऊ में एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. बाइक सवार दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर फेंका एसिड
  2. एसिड अटैक की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है
  3. पुलिस CCTV फुटेज के अधार पर उन्हें तलाश रही है

Lucknow Crime: लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड-तीन में बाइक सवार दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर एसिड (Lucknow Acid Attack) फेंक दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, उधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

ये वारदात यूपी की राजधानी लखनऊ के घटना गोमतीनगर के विराम खंड तीन की है, यहां अनीता वर्मा जिनकी उम्र 40 साल है, वो अपने तीन बच्चों समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती हैं, शनिवार की रात एक युवक उनके घर आया और मेन दरवाजा खटखटाया, इस पर अनीता ने दरवाजा खोला, युवक की आवाज सुनकर छोटा बेटा विकास जैसे ही घर के बाहर निकला आरोपी ने एसिड डाल दिया दोनों लोग झुलस गए, घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया, गंभीर हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

CCTV में दिखे दो संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी में दिख रहा कि वारदात से कुछ देर पहले दो लड़के एक-एक बोतल लिए जा रहे हैं। इनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है, पुलिस इसी अधार पर उन्हें तलाश रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!