लखनऊ

UP Farmer Loan Waiver: योगी सरकार की बड़ी सौगात, 33 हजार किसानों का कर्जा होगा माफ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2023, 07:14 PM IST

UP Farmer Loan Waiver: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए कर्ज माफी योजना शुरू की है, जिसका नाम किसान कर्ज माफी योजना है। इस योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ कर कर्ज से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके लिए सरकार लिस्ट बना चुकी है। जो किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे, उनका नाम इसमें शामिल है।

Image

यूपी में 33 हजार किसानों का कर्ज होगा माफ

Photo : BCCL

UP Farmer Loan Waiver: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल पर किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। सरकार जल्द ही किसानों का कर्जा माफ करने जा रही है, इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

19 जिलों के किसान शामिल

यूपी सरकार की किसान कर्ज माफी योजना के तहत 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इसके लिए पात्र किसानों की लिस्ट बना ली गई है। इसी लिस्ट के हिसाब से किसानों का कर्जा माफ होगा।

190 करोड़ खर्च

सरकार की तरफ से किसानों का 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। वर्ष 2017 में सीएम योगी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया गया था। जिसके तहत लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया था। उस दौरान जो भी किसान किसी कारण के चलते छूट गए थे। अब उन 33408 किसानों का भी 190 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। योगी सरकार ने इस बारे में गजट भी जारी कर दिया है।

कैसे चलेगा पता

जिन किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपना नाम योजना की सूची में देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्जमाफी की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सूची में अपना नाम देखने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सूची (किसान कर्ज माफी सूची ऑनलाइन 2023) में अपना नाम देख सकेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें